- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र और एथेलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में नीरज चोपड़ा के नाम से 7 अगस्त को “जैवलिन डे” का आयोजन किया जाएगा
भिलाई इस्पात संयंत्र और एथेलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में नीरज चोपड़ा के नाम से 7 अगस्त को “जैवलिन डे” का आयोजन किया जाएगा

👉 भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस में ‘बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के महासचिव परविंदर सिंह ग्रेवाल और भिलाई इस्पात संयंत्र एथेलेटिक एसोसिएशन क्लब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए बैठक में सर्वसम्ममति से निर्णय लिया गया कि -07 अगस्त, 2025 को ओलंपियन नीरज चोपड़ा के नाम से ‘जैवलिन डे’ का आयोजन
किया जाएगा.
इस आयोजन में अंडर 14,16,18 और 20 बालक- बालिकाओं दोनों ही वर्गों में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन होगा. विजेता खिलाडियों को ट्रॉफ़ी से सम्मानित किया जाएगा.
इस अवसर पर एथेलेटिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील नायर, उपाध्यक्ष दामोदरन, बीएसपी एथेलेटिक क्लब के सचिव अनिरुद्ध, दीपक पटेल, शिव कुमार भंडारी, सुरेश पूसारिया, ज्ञान सिंह, मेजर सिंह, विनोद नायर, जय प्रकाश, हरभजन सिंह, उमेश निर्मलकर, बालक दास, पायल, हिना, कल्पना, कविता, कीर्ति, महावीर, सूरज उपस्थित थे.
ये जानकारी जिला दुर्ग एथेलेटिक एसोसिएशन के सचिव जी. रवि राजा ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)