- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

🟥
बीएसपी की हिर्री डोलोमाइट खदान को पाँच सितारा रेटिंग : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया : भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [खदान] बिपिन कुमार गिरि ने मुख्यमंत्री से यह सम्मान संयंत्र की ओर से ग्रहण किया


संचालनालय भौमिक एवं खनि कर्म [खनिज संसाधन विभाग] छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 के दौरान 05 अक्टूबर, 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र की हिर्री डोलोमाइट खदान को पांच सितारा रेटिंग प्राप्त होने का गौरव मिला है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पाँच सितारा रेटिंग अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र 05 अक्टूबर, 2025 को रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरि ने यह सम्मान संयंत्र की ओर से ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (खदान), आई.ओ.सी. राजहरा खदान श्री आर.बी. गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) सह अभिकर्ता, हिर्री खदान श्री चिंतला श्रीकांत, महाप्रबंधक, राजहरा खदान श्री जयप्रकाश, उपमहाप्रबंधक सह खदान प्रबंधक (हिर्री खदान) श्री सोमनाथ कुमार सिंह तथा मास्टर ओ.सी.टी., हिर्री (खदान) श्री पी.पी.एस. सहगल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित सम्मान गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत लागू की गई स्टार रेटिंग प्रणाली के तहत उत्कृष्ट खनन कार्य, पर्यावरणीय प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और सतत विकास के मानकों की पूर्णता के लिए प्रदान किया गया।
🟥
रणनीति 2025 – निदेशक [कार्मिक] कप का समापन समारोह सम्पन्न : मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] पवन कुमार और विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक [खदान] बीके गिरी थे


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केंद्र में 08 अक्टूबर, 2025 को ‘ ‘रणनीति 2025- निदेशक [कार्मिक] कप’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी.के. गिरी उपस्थित रहे।
इस दो दिवसीय व्यावसायिक सिमुलेशन प्रतियोगिता का आयोजन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता के प्रशिक्षण और संचालन में सहायक निदेशक (एआईएमए) श्री सी.एस. रस्तोगी तथा प्रबंधक (एआईएमए) श्री प्रदीप कुमार का योगदान रहा। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में लेवल-1 राउंड में इस वर्ष कुल 27 टीमों ने भाग लिया, जो 2 दिनों में 5 राउंड्स में आयोजित किया गया। जिसके समापन के अवसर पर प्रत्येक ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ से चार टीमों को एक-एक विजेता तथा उपविजेता घोषित किया गया।
रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने विजेताओं की घोषणा की और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विजेता और चैम्पियन में अंतर यह है कि विजेता केवल एक खेल जीतता है, जबकि चैम्पियन वह होता है जो स्वयं को निरंतर बेहतर बनाता है और उत्कृष्टता को बनाए रखता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जीवन के हर क्षेत्र में ‘चैम्पियन’ बनने का प्रयास करने और आत्म-विकास की भावना को सदैव जीवित रखने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि श्री बी.के. गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीत और हार किसी भी प्रतियोगिता का स्वाभाविक हिस्सा हैं, और असफलता ही सफलता की नींव होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर अनुभव से सीख लेकर स्वयं को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ में टीम ए6 — श्री सुभाशीष नंदी, श्री बिपिन कुमार दुबे और श्री तनय सिंह ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, वहीँ टीम ए1 श्री निकुंज कुमार, श्री सचिन प्रधान और श्री विजय कुमार देशमुख की टीम उपविजेता रही।
ग्रुप ‘बी’ में टीम बी9 श्री आलोक कुमार अग्रवाल, श्री सतीश मित्तल और श्री रोहित आर्य विजेता घोषित हुई, तथा टीम बी4, श्री रामकिशन अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल और श्री राजेन्द्र कुमार साहू उपविजेता रही।


समापन समारोह में स्वागत उद्बोधन कार्यकारी महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन – एल एंड डी) श्री मुकुल सहारिया ने किया। समारोह का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) सुश्री सुष्मिता पाटला ने किया व धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) श्री यशवंत सिंह जौहरी ने किया।
🟥
एलिवेटिंग एक्जीक्यूटिव प्रेजेंस फॉर स्ट्रेटेजिक लीडरशिप विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएमडीसी में सम्पन्न : मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक [इंचार्ज-एसपीज़] अनूप कुमार दत्त थे

‘एलिवेटिंग एक्जीक्यूटिव प्रेजेंस फॉर स्ट्रेटेजिक लीडरशिप’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएमडीसी में सम्पन्न
“एलिवेटिंग एक्जीक्यूटिव प्रेजेंस फॉर स्ट्रैटेजिक लीडरशिप” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 एवं 8 अक्टूबर 2025 को भिलाई प्रबंधन विकास केंद्र (एमडीसी) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना तथा कार्यकुशलता, रणनीतिक सोच और प्रभावी संवाद कौशल का विकास करना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तात्कालीन मुख्य महाप्रबंधक (इंचार्ज–एसपीज़) श्री अनुप कुमार दत्त रहे।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत महाप्रबंधक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री सौरभ वार्ष्णेय के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य तथा अपेक्षित परिणामों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अनुप कुमार दत्त ने नेतृत्व में उपस्थिति, संयम और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्चा नेता वही है जो टीम में विश्वास जगाता है और संगठन की दृष्टि को ईमानदारी और स्पष्टता से आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों का संचालन पूर्व निदेशक (मानव संसाधन), एससीआई एवं पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री एस. पी. एस. जग्गी सेल द्वारा किया गया। श्री जग्गी ने अपने अनुभव के आधार पर ग्रेविटास, कम्युनिकेशन और अपीयरेंस जैसे कार्यकारी उपस्थिति के स्तंभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता, व्यक्तिगत छवि निर्माण और रणनीतिक नेटवर्किंग कैसे एक नेता की विश्वसनीयता और प्रभाव को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री सौरभ वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि श्री अभिनव विश्वकर्मा कार्यक्रम समन्वयक रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन उपप्रबंधक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री जोजन जोस ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों ने भाग लिया और नेतृत्व क्षमता एवं प्रभाव को बढ़ाने के लिए प्राप्त व्यावहारिक जानकारियों की सराहना की।
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)