- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : इंडिया एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस होल्डर तथा इंफ्लुएंसर बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज प्रतिष्ठित कवि मयंक विश्वकर्मा को उनकी रचनाधर्मिता एवं अभिनव उपलब्धि के लिए साहित्यकारों ने किया सम्मानित : मयंक देश के ख्यातिलब्ध कवि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ के सुपुत्र हैं
सम्मान : इंडिया एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस होल्डर तथा इंफ्लुएंसर बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज प्रतिष्ठित कवि मयंक विश्वकर्मा को उनकी रचनाधर्मिता एवं अभिनव उपलब्धि के लिए साहित्यकारों ने किया सम्मानित : मयंक देश के ख्यातिलब्ध कवि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ के सुपुत्र हैं

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
रायपुर के सम्मेलन कक्ष में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार अमरनाथ त्यागी की अध्यक्षता में सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंडिया एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर तथा इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज़ प्रतिष्ठित कवि मयंक विश्वकर्मा को उनकी रचनाधर्मिता एवं अभिनव उपलब्धि के लिए वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा मोतियों की माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

• मयंक विश्वकर्मा
यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि मयंक विश्वकर्मा की हाल ही में चार पुस्तकें झूठ का चेहरा प्यार की मुस्कान , भूतिया कोठी रूह की पुकार ,सर्च फार द इंम्पासिबल एवं बीयांड डिसेबिलिटी प्रकाशित हुई हैं । सुपरिचित व्यंग्यकार सुनील पांडे के संचालन में जिन रचनाकारों ने काव्य पाठ किया उनमें अमरनाथ त्यागी , डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, डॉ.जे.के. डागर ,के.पी.सक्सेना दूसरे,गोपाल सोलंकी, सुनील पांडे ,अंबर शुक्ल ‘अंबरीश’,राजेन्द्र रायपुरी, लतिका भावे ,शिवशंकर गुप्ता, कुमार जगदलवी, जे.एस.उरकुर एवं मयंक विश्वकर्मा के नाम प्रमुख हैं।
आभार व्यक्त गोपाल सोलंकी ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)