- Home
- Chhattisgarh
- भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने किया उन्हें नमन : सांसद विजय बघेल ने कहा कि अखंड और अजेय भारतीयता के प्रतीक थे सरदार वल्लभभाई पटेल
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने किया उन्हें नमन : सांसद विजय बघेल ने कहा कि अखंड और अजेय भारतीयता के प्रतीक थे सरदार वल्लभभाई पटेल

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास]
लौह पुरुष के नाम से विख्यात, अखंड भारत के स्वप्न द्रष्टा सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग जिले में युवा खेलकूद कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम दुर्ग के पटेल चौक में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रारंभ की गई.

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्ग कुलेश्वरी देवांगन, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ,धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन, नगर निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल, युवा खेल केंद्र कल्याण विभाग संचालक विलियम लकड़ा उपस्थित रहे.

आयोजित रन फॉर यूनिटी पटेल चौक से प्रारंभ होकर, हिंदी भवन के सामने से होते हुए गौरव पथ, नगर निगम मुख्यालय के सामने से बढ़ते हुए जेल तिराहा के पास संपन्न हुई कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित आमजन को नशा मुक्त भारत का संकल्प दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा दिलाया गया |
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाने वाला उनका जन्मदिन, हमें राष्ट्र की एकता, शक्ति और प्रगति के प्रति उनके समर्पण और अमूल्य योगदान की याद दिलाता रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
लोक सभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि
भारत की आजादी के बाद जब पूरा देश रियासतों, मतभेदों और अस्थिरता के बीच दिशा खोज रहा था, तब सरदार वल्लभभाई पटेल दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर खड़े हए। सरदार पटेल एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने न तलवार से, न जंग से, बल्कि अपनी अटल इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धिमत्ता से 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को अखंड बनाया। आजादी के बाद भारत की जो तस्वीर हम देखते हैं, एक मज़बूत, एकीकृत राष्ट्र, वो दरअसल पटेल के लौह-संकल्प का परिणाम है। यही कारण है कि उन्हें न केवल “भारत का लौह पुरुष” कहा गया, बल्कि वे आज भी राष्ट्र-निर्माण के सबसे प्रेरणादायक स्तंभों में से एक माने जाते हैं।
हम एक ऐसे दिव्य पुरुष का जन्म दिवस मना रहे हैं जिनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। बचपन से ही उनमें नेतृत्व और अनुशासन के गुण थे। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से कानून की पढ़ाई की और बाद में एक सफल वकील बने। और आज हम स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा के समक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मना रहे हैं स्वामी विवेकानंद जी जिनके विचारों को पूरा विश्व जानता था समझता था मैं आप सभी से आग्रह करता हूं सरदार वल्लभभाई पटेल बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की एकता अखंडता को बनाए रखें और जीवन को सार्थक बनाएं |मैं आज उपस्थित जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन, नगर निगम,एनसीसी ,स्काउट गाइड ,एन एस एस , आम जनमानस बुद्धिजीवी वर्ग स्कूली छात्र छात्राओं का हृदय से साधुवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई|
आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन खेल युवा खेलकूद कल्याण विभाग के संचालक विलियम लकड़ा ने किया आभार खेलकूद विभाग के प्रभारी तनवीर अकील ने किया|
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, प्रेमलाल साहू विजेंद्र सिंहभाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सुश्री सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय,मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा,गिरेश साहू,शैलेंद्र शैंडे,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,सह मीडिया प्रभारी गौतम निरंकारी,सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ,कमलेश फेकर, कौशल साहू, हरीश चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर ,हेमंत सिन्हा लिकेश्वर देशमुख अनुपम साहू राजू जंघेल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेल चंदन,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, रजा खोखर, संतोष सोनी , तेखन सिन्हा, रितेश शर्मा, देवनारायण चंद्राकर अरुण सिंह डां देवनारायण तांडी नीलेश अग्रवाल,राहुल दीवान,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, मंडल महामंत्री अमित पटेल ,नवीन साहू, भुपेंद्र साहू, जयश्री राजपूत, मौसमी ताम्रकार, रोशनी साहू, अनूप गटागट, जवाहर जैन , अनिकेत यादव हिमांशु सिंह निरंजन दुबे संगीता सिंह रीता मेश्राम वीरेंद्र तन्ना उमेश गिरी गोस्वामी,पूनम यादव अंजू तिवारी अंजू यादव तनुजा बघेल ममता गुरुंग रेशमा सोनकर उपस्थित रहे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)