- Home
- Chhattisgarh
- नव वर्ष पर काव्य पाठ : नया साल-2026 भरे दामन सबका, जो हर तरफ गूंजता अमन का कलाम हो, ना हो किसी को दर्द, न हो किसी को ग़म, मुस्कुराओ खुशियों से लिपट जो जो ग़मगीन शाम हो…
नव वर्ष पर काव्य पाठ : नया साल-2026 भरे दामन सबका, जो हर तरफ गूंजता अमन का कलाम हो, ना हो किसी को दर्द, न हो किसी को ग़म, मुस्कुराओ खुशियों से लिपट जो जो ग़मगीन शाम हो…

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई [डॉ.नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’]
बीते कल भिलाई-3 मानसरोवर कॉलोनी पदूम नगर में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ काव्यतामक रूप से मनाया गया.

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार हेमंत मढ़रिया ने कहा कि-
भारत विविधताओं में एकता का देश है. नए साल-2026 सबके लिए मंगलमय हो. उन्होंने कहा- ‘लोग भटके हुए थे जंगल में, एक दीपक जला दिया मैंने, तुम से मिल कर सुकून मिलता है, नव वर्ष पर ये बता दिया मैंने’
शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने ग़ज़ल के माध्यम बधाई दी-
सुनहरा सा दिन हो आपके,
चाँदनी सी रात हो,
अंगने में आपके खुशियों की बरसात हो,
नया साल-2026 भरे दामन सबका,
जो हर तरफ गूंजता अमन का कलाम हो,
ना हो किसी को दर्द,
न हो किसी को ग़म,
मुस्कुराओ खुशियों से लिपट,
जो ग़मगीन शाम हो.
नया साल मुबारक़बाद देते हुए ‘सब्र’ ने कहा कि-
दीया प्यार का दिल में रोशन हो ‘सब्र’
मुश्किलों में भी सबको दिल में बसा कर रखना.
इस अवसर पर दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी वर्मा, आरव वर्मा, श्रीमती सपना मढ़रिया, आँचल मढ़रिया, सूरज, काजल, कान्हा मढ़रिया, शीतल, चंचल, आरूष, मो. हुसैन, नीलू, सूफ़ी, अयान, बेगम हमीदून सिद्दीकी, ज़ीशान अहमद सिद्दीकी, शाहनवाज़ अहमद सिद्दीकी उपस्थित हुए.
[ • प्रेषक- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)