• poetry
  • ■कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष : ■डॉ. नीलकंठ देवांगन.

■कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष : ■डॉ. नीलकंठ देवांगन.

4 years ago
134

♀ हमारे श्री कृष्ण
♀ डॉ. नीलकंठ देवांगन
♀ शिवधाम कोडिया, दुर्ग,छ. ग.

जीवन के पर्याय प्रेरणा हैं श्री कृष्ण
संपूर्ण जीवन के प्रतीक हैं श्री कृष्ण
जन मानस के नायक हैं श्री कृष्ण
जीवन के प्रति बिम्ब हैं श्री कृष्ण

कृष्ण जीना सिखाते हंसना मुस्कुराना
दोस्ती दिल से निभाना
कृष्ण संघर्ष सिखाते सहना निर्भय हो
स्वाभिमान से जीना

पर्यावरण की सुरक्षा का सलीका
सिखाते हैं श्री कृष्ण
अन्याय अत्याचार का विरोध करना
सिखाते हैं श्री कृष्ण

ज्ञान योग वैराग्य का अद्भुत संगम
हैं योगेश्वर श्री कृष्ण
प्रेम मित्रता संबंध रिश्ता के आदर्श
हैं परमेश्वर श्री कृष्ण

प्रेरणास्पद अद्भुत लीलाएं की कृष्ण ने
बचपन की लीला ब्रज लीला
राधा गोपी संग प्रेम माधुर्य वृंदावन लीला
पार ब्रह्म संबंधी ईश्वर लीला

कृष्ण संग रहते सदा ये छः उपहार
मुरली वैजयंती माला मोर पंख
गुरु प्रदत्त अजितंजय धनुष
सुदर्शन चक्र पांचजन्य शंख

ईश्वर के मनुष्य रूप में लौट आने की
परंपरा के प्रतीक हैं श्री कृष्ण
भक्ति के वात्सल्य मधुर सखा भाव
तीनों भावों के सर्जक हैं श्री कृष्ण

●कवि संपर्क-
●84355 52828

■■■ ■■■

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़