■कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष : ■तारकनाथ चौधुरी.
5 years ago
358
0
♀ कृष्ण के बाल सखा
♀ तारकनाथ चौधुरी
♀ चरोदा-भिलाई, छत्तीसगढ़
नहीं होते विस्मृत बाल सखा
जिन संग जीवन का स्वाद चखा
फिर क्यों न हम सब याद करें
उनको जो थे कृष्ण के बाल सखा
है आदि ग्रंथ में उल्लेखित
थे माधव के साथी इक्कीस
की लीलाएँ जाने कितनी
धरे मनुज रूप हे मेरे ईश
मधुमंगल,भद्र,सुभद्र,वकुल
मिले उनको संदीपन-गुरूकुल
अर्जुन,वरुथप और सुदामा भी
बिन केशव के होते व्याकुल।
उद्दंड,तोककृष्ण,भोज,रसाल
खेलें नित निकट तरूवर तमाल
मधुकंड,श्रीदामा,बुद्धिप्रकाश
और शारद संग होते विशाल।
अति शांत, शिष्ट थे चँद्रहास
मुख पर था अक्षय,अमित विभाष
रहते थे सहज हर स्थिति में
हो कितना भी हास और परिहास।
गोपाल सुमन बान्धव मकरन्द
अलि सम ऊधौ,थे सदानन्द
मणिभद्र,सुबाहु और सुबल
इक्कीस सखा के सच्चिदानंद।

●कवि संपर्क-
●83494 08210
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
Previous Post ■कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष : ■डॉ. नीलकंठ देवांगन.
विज्ञापन (Advertisement)