नववर्ष विशेष : डॉ. नीलकंठ देवांगन
💜
कुछ ऐसा करें नये साल में
– डॉ. नीलकंठ देवांगन
[ शिवधाम कोडिया, जिला- दुर्ग, छत्तीसगढ़ ]
नया लक्ष्य निर्धारित करें
इसे पूरा करने जुनून रखें
कोशिष न छोड़ें
परिवर्तन प्रकृति का नियम है
परिवर्तन ही तो उन्नति है
हर कदम में उन्नति करें
जीवन दायिनी उषा से
मुंह धोयें हुल्लास भरें
उषा पान करें
सूरज की पहली किरण
पड़ने दें शरीर पर
सूर्य स्नान करें
तन मन को स्वस्थ रखने
प्रकृति के बीच समय बितायें
प्रकृति से जुड़कर रहें
जिंदगी दिखावे की नहीं
असली जिंदगी जियें
जीवन का मोल समझें
हर उस चीज को सम्मान दें
जिससे दूसरों को खुशी मिलती है
सबका सम्मान करें
केवल अपने लिये ही नहीं
दूसरों के लिये भी जियें
दूसरों के काम आयें
अपने लिये भी समय निकालें
अपने आप से बात करें
आप हैं तो जहान है
केवल काम काम नहीं
परिवार को भी समय दें
आपसी समझ बढ़ायें
उनकी भावनाओं का कद्र करें
आवश्यकताओं को जानें
उनकी भी सुनें समझें
अपने मनोभावों को न छुपायें
स्वीकार करें व्यक्त करें
हल्के रहेंगे
जिंदगी को आसान बनाने
रहन सहन व दिमाग को
नियंत्रित रखें
योग आसन प्राणायाम को
आदत में शुमार करें
रोग मुक्त रहें
अपनी काबिलियत को प्रकट
करने का मौका न गवायें जंक न लगने दें
बच्चों को सुसंस्कारी बनायें
ऐसी संस्कृति का निर्माण करें
पीढ़ी जिस पर गर्व करे
दिनचर्या नियमित रखें
स्वास्थ्य नियम का पालन करें
निश्चिंत रहें मस्त रहें
भजन और भोजन न छोड़ें
भजन से प्रभु प्रसन्न रहेंगे
भोजन से स्वस्थ रहेंगे
जीवन का आधार प्रभु प्रेम हो
जीवन आनंदमय बन जायेगा
प्रभु स्मृति में कर्म करें
प्रेम और करुणा भाव रखें
व्यर्थ नहीं जायेगा
वापस लौटकर आयेगा
बीती को बीती करें
आगे की सुधि लें
जीवन सुधर जायेगा
अपने को कम न आंकें
आप भी वो कर सकते हैं
जो दूसरे कर दिखाते हैं
गुणवत्ता वाला सामान खरीदें
भले ही कीमत ज्यादा हो
परेशानी से बचें
समाज संगठन से जुड़े रहें
समाज हित सर्वोपरि मानें
वक्त के साथ चलें
नये साल का स्वागत करें
नव उम्मीदी जगायें
नव निर्माण करें.
•संपर्क-
•84355 52828
🤝🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)