• Article
  • breaking
  • रोमांचक संस्मरण- वीरेन्द्र पटनायक

रोमांचक संस्मरण- वीरेन्द्र पटनायक

6 years ago
1287

कवर्धा जिले में खोजा गया नया झरना

प्रकृति को माँ का दर्जा दिया जाता है। इस कारण यह हर प्राणी जीव का ख्याल रखती है। प्यासे को पानी देती है, गर्मी में शीतलता प्रदान करती है, नदी-नाले, सागर, कीट-पतंग, फूल सरीसृप, पौधे-वृक्ष, जमीन-अंबर, यह सब श्रृष्टि प्रकृति का है ।
ईश्वर का हम मानव पर एक ऐसा आशीर्वाद है एक ऐसी अनुभूति प्रदान की गई है जिसे हम केवल कल्पना से, आभास नहीं कर सकते! उसके यथार्थ को दृष्टि पटल पर अंकित कर ही उसका सही मायने में मनोरंजन लिया जा सकता है। झरना या जलप्रपात सृष्टि का एक नायाब तोहफा है, जिसकी ओर हर जीव दौड़े से चला आता है।
भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी न केवल इस्पात उद्योग में अपना तन मन खपाता है, बल्कि ड्यूटी के पश्चात भी अपने सामाजिक, प्रादेशिक, राष्ट्रीय गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही अनछुए मनोरम स्थल का खोज मैंने, सारंगढ़ निवासी, भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी द्वय – वीरेन्द्र पटनायक (प्रकृति प्रेमी-छायाकार) व ग्राम-कुथरौद जिला-बलौदाबाजार निवासी श्री ईश्वर पटेल (पक्षी-छायाकार) ने किया है।
हम मित्र द्वय अपनी मानसिक और शारीरिक थकान मिटाने के लिए, प्रकृति प्रेम संतुलन बनाए रखने के लिए छुट्टी के दिन आस-पास के जंगलों की ओर लैण्डस्केप व बर्डिंग फोटोग्राफी के लिए निकल पड़ते हैं।
इस बार का पड़ाव था, कवर्धा जिले के सहसपुर-लोहारा तहसील के रेंगाखार जंगल का, जो कि मैकल पर्वत श्रेणी का एक भाग है।(सहसपुर-लोहारा से रेंगाखार-35 किमी)। अलसुबह 5 बजे भिलाई से नेनो कार में चलकर 7.30 बजे हमने लोहारा में नाश्ता किया और आगे रेंगाखार की सड़क पर चल पड़े। 9 बज चुके थे सोचा कुछ सूखा नाश्ता, नमकीन, बिस्कुट वगैरह रख लिया जाय। गाड़ी बोडला ब्लाक व तहसील के ग्राम-तेलीटोला,पंचायत-बोडला के लोकेश किराना स्टोर्स पर रूकी।
मालिक पेवर राम साहू अपने मित्रों के साथ आसपास के जंगलों, मंदिरों, झरनों, गुफाओं आदि दर्शनीय स्थलो के संबंध में चर्चा कर रहे थे, जिसे हमने ध्यान से सुन लिया। उनसे बातचीत की तो पता चला कि लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी नाला से बहकर आने वाला पानी कुछ स्थानों पर छोटे-बड़े जलप्रपात श्रेणी का निर्माण करते हुए आगे बहती है। हमने दुकानदार पेवर राम साहू से इस स्थल को दिखाने का अनुरोध किया। पेवर राम साहू ने आवश्यक कार्य में व्यस्त होने के कारण, रास्ते की जानकारी देते हुए तीन लड़कों को हमारे साथ मार्गदर्शक के रूप में भेजा। (धनेश्वर साहू, टीकम साहू और लीला राम साहू)
इस गांव से 2 किलोमीटर आगे बाईं ओर पगडण्डी रास्ता जो जंगल, झरना की ओर गया है। यह जंगल तेलीटोला गांव से लगा होने के कारण “तिलई जंगल” के नाम से जाना जाता है। इस राह में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक स्थानीय नाला बहता है, नाले में 1फीट पानी चलकर पार किया। यह नाला दोनों ओर खुबसूरत पहाड़ियों के बीच से होकर बहती है। इस नाले के किनारे-किनारे चलकर लगभग 3.5 किलोमीटर का बहुत ही सुंदर ट्रैकिंग मार्ग है। मन में उमंग, स्फूर्ति और लक्ष्य का जुनून सवार था।

ग्रेनाइट चट्टानों, पत्थरों को काटते हुए यह जल धारा नीचे बढ़ रही थी और हम प्रकृति पर्यटन प्रेमी छायाकार महुआ, सियाली
कउहा के वृक्ष और जंगली बेलों से बातें करते पानी के विपरीत दिशा में आगे बढ़ रहे थे। कभी धार नाले के किनारे तो कभी पानी में घुसकर दूसरी ओर से रास्ता सुगम करते थे। ग्रेनाइट पत्थर पर लाइकेनाइज्ड फन्ज़ी (डिरीनेरिया, कुल-केलिसिएसी) अपनी अलग आकृति बनाई हुई थी। कैमरा, ट्राइपॉड, पीने का पानी, नमकीन-मीठा के वजन को संभालने के लिए हमने जंगली लकड़ी को डंडा बनाकर सहारा ले लिया था। रास्ता आसान नहीं था पर मौसम मेहरबान था। दाईं ओर से एक छोटा धार यहाँ मिलती है, जिधर हमें नहीं जाना था, यह धानीकुटा गाँव से आती है ।
छोटी-बड़ी पहाड़ी चट्टानें और ऊंचे-ऊंचे घने पेड़ पौधे जो मार्ग अवरोधक का कार्य करती हैं। इस नाले की बहने वाली जलधारा कई छोटे-बड़े जलप्रपात का निर्माण करती है। लगभग ढाई किलो मीटर की दूरी पर है “सामरबुडा़”। सामरबुड़ा एक छोटा सा उथला कुण्ड है, जिसमें गर्मी के दिनों में भी पानी भरा रहता है और इसमें साम्हर डियर(रूसा यूनीकलर) अपने आप को डूबा कर शीतलता का आनंद लेती है, इस कारण ग्रामीण जन इसे सामरबुड़ा के नाम से संबोधित करते हैं।
उचित लैण्डस्केप दृश्य के लिए चट्टान में ट्राइपाॅड खड़े करने में डर लगता था, पर यह मौका हम कैसे चूकते ? कई बार पानी में घुस कर,भीग कर, ट्राइपाॅड खड़ा कर एक्सपोजर लिया।
11:15 हो चुका था और हमें दूर से एक विशाल चट्टान दिख रहा था। सामरबुड़ा के ठीक ऊपर लगभग 4000 वर्ग फीट का एक विशाल चट्टान है, यह बहुत ही चिकना, फिसलन भरा और ढलान युक्त है। यह चिकना होने के कारण इसे “तिलई चट्टान” के रूप में जाना जाता है। किनारे एक छोटा सा बंजारी मंदिर है। हमें उड़िसा के ऐसे ही नृसिंहनाथ झरना की याद आ रही थी। इस चट्टान से होकर 25° के कोण से पानी बहकर बहुत ही आकर्षक झरना बनाती है। यहां पहुंच कर हमें अद्भुत आनंद की अनुभूति हो रही थी। इस चट्टान को बहुत ही कठिनाई पूर्वक पार कर ट्रेकिंग का कठिन मार्ग शुरू होता है, जोकि हर किसी के लिए संभव नहीं है।
जल, जंगल, जीव और जमीन का शास्वत श्रृंगार दर्शन हम कर रहे थे। थकान किस कोने में दुबका था हमें मालूम नहीं, हां रोमांचित और प्रफुल्लित जरूर थे। जहां चाह वहां राह।
सारंगढ़, जिला-रायगढ़ में स्कूल के दिनों में थीपा, खपान, गोमर्डा, बमनदाई पहाड़ की खड़ी चढ़ाई चढ़े थे जो आज प्रेरणा दे रही है। प्रकृति व वन्य प्राणी संरक्षण अभियान के तहत ट्रिप्स एण्ड क्लिक्स संस्था रायपुर के श्री अरुण कुमार भरोस(वन्य प्राणी विशेषज्ञ व अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ वाइल्ड लाइफ सोसायटी) के साथ हमने बर्ड काउण्टिंग, गरियाबंद जिला किया। वाय.एच.ए.आई.,भिलाई के अंतर्गत पिथौरा-बागबिल जलप्रपात (15किमी), सूरजपुर-पवई जलप्रपात(20किमी) का ट्रेकिंग किया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्य जीवन संघ, मुख्यालय ॠषिकेश के आजीवन सदस्य होने के नाते भिलाई-शाखा को प्रतिनिधित्व करने कई बार गंगा जी के किनारे, नीलकण्ठ महादेव (25किमी) और अम्बा देवी (17किमी) मंदिर ट्रेक किया। 2018 मे मणिमहेश, हिमाचल (14 किमी, 14000 फीट ऊंची) ट्रैक किया। 2019 में ढोलकाल गणेश, बीजापुर, बस्तर ट्रैक।
दिल में जूनून, जोश और जज्बा लिए हंसते हुए यह संस्मरण सुनाते पटनायक जी ने बताया कि “उमर 55 का और दिल बचपन का” को मैं चरितार्थ कर रहा हूँ। पिछले दिनों कोरोना मुक्ति अभियान और राष्ट्रीय तितली चुनाव के जन जागृति कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अब तक सारंगढ़ जिला न बन पाने का जहाँ मुझे दुख है वहीं माटी का कर्ज अदा करने के लिए वे सतत् प्रयासरत है। गोमर्डा, बार नवापारा अभयारण्य में चाक-चौबंद चौकसी की अनदेखी के कारण आए दिन साम्हर, चितल की हत्या हो रही है।
साथी पटेल जी का पूरा परिवार पक्षियों के लिए समर्पित है। वे हर वर्ष गरमी में वृहद रूप से सकोरा वितरण करते आ रहे हैं। उनकी भी छायाचित्र प्रदर्शनी भिलाई में आयोजित हो चुकी है।
शारीरिक और मानसिक प्रबल व्यक्ति ही आगे ऊंचाई की ओर जा सकते हैं। यहां से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर है “तेली-जलप्रपात”। यह जलप्रपात लगभग 25-30 फीट ऊंचा है, इस जलप्रपात के ऊपर किनारों से होकर पहुंचा जाता है। जलधारा दो हिस्सों में विभक्त हो कर दुग्धाभिषेक सा कर रही है। यह जगह नहाने के लिए सुरक्षित है पर यह धृष्टता हमने नहीं की। स्वच्छ निर्मल जल का भरपूर स्वाद लिया। महंगे बिसलरी से कहीं बेहतर है यह। हम जंगल जरूर पार कर रहे थे पर हमारी किस्मत में बंदर और तितलियाँ ही दिखाई दी। तितलियाँ मरे हुए केकड़े का रसास्वादन कर रही थी। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि ये कत्थे रंग में सफेद चकता वाली तितली “कमांडर”(मोडूजा प्रोकरिस) और काले रंग में सफेद चकता वाली तितली “व्हाइट एडमिरल”(लिमेनिटिस ग्लोरीफिका) है। चिड़ियों की चहचहाहट जहाँ मनोबल बढ़ा रही थी वहीं ताजा अस्थि अवशेष हममें सजगता लिए हुए थी।
धार के दाईं ओर चट्टान और गोल पत्थर के ऊपर रेंगते हुए पार कर ही रहे थे कि मेरी नज़र पड़ी एक मेंढक पर। पीठ पर पीली सीधी लकीर, त्वचा राना टिग्रिना से अलग, दाईं आंख नीली(अंधी/बीमारी) और बाईं सामान्य काली स्थिर शांत बैठी है। बहुत नजदीक से देखा, कई तस्वीरें खींचे, उसने भरपूर मौका दिया और बाद में अध्ययन किया क्योंकि वहां नेटवर्क नहीं मिला, तो मुझे एसा लगा कि यह एशियन ग्रास फ्रॉग(फिजरवार्या लिम्नोचेरिस) है।
थोड़ा उपर चढ़े तो देखते हैं कि धार चट्टान को छेद कर प्रवाह बनाए हुए है जिसका विहंगम लैण्डस्केप बन रहा था। टीकम साहू ने बताया कि इसे हम लोग “गुफा-प्रपात” कह देते हैं। दो-चार लोग ही यहाँ तक आए हैं और ऊपर कोई नहीं गया। इसके ऊपर हमारा लक्ष्य था जो कठिनतम चढ़ाई थी, घुटनों के बारह बज चुके थे।
एक बजने को थे, भूख-प्यास छछूंदर सा बिल में घुसा था। झरने की कल-कल ध्वनि और पंछियों की कलरव के बीच विलम्बित जुगलबंदी हम शून्य प्रदूषण क्षेत्र में स्पष्ट सुन रहे थे। प्राकृतिक, नैसर्गिक आनंद और कैमरे की स्लो शटर स्पीड एक सुखद सामंजस्य बनाए रखे थे।
गुफा जलप्रपात के ऊपर लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर है प्रमुख और सबसे ऊंचा जलप्रपात “ठाड़ पानी”। यह लगभग 200 फीट ऊंची है और बरसात के दिनों में जब पानी भरपूर मात्रा में नीचे गिरता है तो यह बिल्कुल सीधा गिरता है और छत्तीसगढ़ी भाषा में सीधा का मतलब होता है ठाड़। इसलिए इसे ठाढ़ पानी के नाम से संबोधित कर सकते हैं ,जब पानी कम होने लगता है तो चट्टानों के बीच झरनें के रूप में बहने से इसकी खूबसूरती में चार चाँद लग जाती है। इस जलप्रपात के बाईं ओर 5-6 फीट की छोटी सी गुफा भी है। चढ़ने-उतरने के लिए किसी भी प्रकार की सीढियां नहीं है जो कि एक पर्यटक/ट्रैकर के कार्यकुशलता की परीक्षा है। चट्टानों की काई, नोक आपको दुर्घटनाजन्य कर सकती है। बड़ी-बड़ी चट्टानों और घने जंगल होने के कारण ऊपर तक जा पाना बहुत ही मुश्किल है इसलिए इस जलप्रपात को नीचे से ही देखा जा सकता है। अद्भुत,अद्वितीय रमणीय,स्वच्छ दृश्य था वह जिसे हमने कैमरे के कई कोण बनाकर, लेट कर, दर्द सह कर संजोया। नुकीले और छोटे चट्टान होने की वजह से यहां नहाने का प्रयास बिल्कुल नहीं करना है क्योंकि यदि फिसले तो गुफा-प्रपात में समा सकते हैं। किसी भी प्रकार की गंदगी, झिल्ली, कचरा दिखाई नहीं पड़ा इस अनछुए जलप्रपात के ट्रैक के दरम्यान। हम करीब एक घण्टे यहाँ रहे और दो बजे दोपहर वापस लौटने लगे। थोड़ा नीचे उतर कर क्योंकि यहाँ आरामदायक बैठने की जगह नहीं थी, मिक्चर बिस्कुट खाते दुकानदार जी का शुक्रिया अदा किया। अपने कचरों को वापस समेट लाया। लाइव विडियो नहीं हो पाया क्योंकि नेटवर्क समस्या थी।
ग्रामीणों से चर्चा करने पर बताया कि यदि साल्हेवारा कोयलारझोरी रोड से जाते तो कन्हारी गाँव (बोडला ब्लाक व तहसील) से भले ही केवल ठाई किमी चलना पड़ता लेकिन “ठाड़पानी” को ऊपर से ही देख पाते। जानकारी लेने पर पता चला कि “ठाड़पानी ” पालक नाला का रूपांतरण है।
इस प्रकार के ट्रैक के लिए ग्रामीणजनो से मेल-मिलाप,अध्ययन और विश्वासपात्र बनना जरूरी है। साहू बंधुओं ने बताया कि साहू आबादी की अधिकता के कारण इस गांव का नाम “तेलीटोला” पड़ा। जनसंख्या करीब- 600। हम लोग यदा-कदा ही तेली-प्रपात तक आते हैं, क्योंकि इस जंगल में हिंसक पशु ( चिता) देखा गया है। “ठाड़पानी” की हिम्मत कोई नहीं करता और आप लोग प्रथम व्यक्तियों में हैं जो इसकी छायाकारी कर प्रचार-प्रसार करेंगे।
हमने उन्हें विश्वस्त किया और समझाया कि “ग्राम विकास पर्यटन समिति” बनाइये और कुछ लोग इसमें गाइड की सशुल्क सेवा दीजिये। जैसा कि हमने ढोलकल गणेश, बीजापुर, बस्तर में करवाया है। इससे पर्यटन पर्यावरण के साथ-साथ कुछ लोगों को रोजगार मिलेगा और आपका “ठाड़पानी” प्रकृति का एक अनमोल खजाना बना रहेगा।
5 बज चुके थे, हमने तीनों पथ-प्रदर्शक बंधुओं को उचित स्नेहाशीष सम्मान निधी भेंट की और फिर जल्दी मिलेंगे कह कर हमने अलविदा लिया।
सारंगढ़ से दूरी- 290 किमी (कसडोल, बलौदाबाजार, बेमेतरा, थानखमरिया, लोहारा)
भिलाई से दूरी-106 किमी (भिलाई से धमधा- 38, धमधा से लोहारा-54, लोहारा से तेलीटोला-14,)
भ्रमण काल-जुलाई से जनवरी तक

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत
breaking Chhattisgarh

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर
breaking National

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात
breaking Chhattisgarh

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

कविता

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन