• Chhattisgarh
  • ‘ कुंआ ठाकुर का ‘ बताने पर लपकते ठाकुर के लठैत – आलेख, बादल सरोज

‘ कुंआ ठाकुर का ‘ बताने पर लपकते ठाकुर के लठैत – आलेख, बादल सरोज

3 years ago
427

सांसद मनोज झा ने संसद में दिए अपने भाषण में एक कविता क्या पढ़ी, दंभी जाति श्रेष्ठता के वर्चस्व का इन्द्रासन ही डोल उठा। जाति के अप्रासंगिक हो जाने का पाखण्डी दावा और सहिष्णु बनने का नाटक करने वाली मनु के लठैतों की पूरी फ़ौज जैसे जाग उठी। हड़बड़ाहट ऐसी थी, जैसी घुप्प अंधेरी गुफाओं में सदियों से उल्टी लटकी चमगादड़ों की तब होती है, जब वहां भक्क से सूरज की रोशनी पहुँच जाये। बिलबिलाहट ऐसी थी, जैसे केंचुओं के ऊपर नमक छिड़क दिया जाये, बिच्छू की दुम पर जूता रख दिया जाए। ओमप्रकाश वाल्मीकि की “ठाकुर का कुआं” शीर्षक वाली कविता पर खड़ी की गयी वितंडा के असली मकसद पर आने से पहले इस छोटी, मात्र 56 शब्दों की कविता, जिसने स्वयंभू 56 इंची सीने वाले के कुनबे पर मूंग दल दी, को पढ़ना ठीक होगा। कविता कुछ यूं है :

चूल्हा मिट्टी का

मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का।

भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का।

बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फसल ठाकुर की।

कुआँ ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मुहल्ले ठाकुर के ।

फिर अपना क्या?
गाँव? शहर? देश?

समाज और संसाधन दोनों पर सामंती कब्जे की आपराधिकता को उजागर करने वाली यह कविता हिंदी या भारतीय भाषाओं में रचे गए साहित्य में इस तरह की पहली रचना या कविता नहीं है। इसे सामने लाने वाले ओमप्रकाश वाल्मीकि अकेले नहीं हैं। पिछली डेढ़-दो सदी में इस तरह का मानीखेज साहित्य खूब लिखा गया है। खुद वाल्मीकि की “जूठन” सहित सामंती जकड़न की क्रूरता को सामने लाने वाली अनगिनत आत्मकथाएं लिखी गयी है। देश की सभी भाषाओं में लिखी गयी हैं। जाति आधारित जुल्म और अत्याचारों की पूरी संरचना के रेशे-रेशे को उधेड़कर उस कालिमा को बेपर्दा किया गया है, जिसे गौरवशाली परम्परा की रोशनी बताकर गौरवान्वित किया जाता रहा है। इस देश के 5 हजार वर्षों के लिखित साहित्यिक इतिहास में भी ऐसे अनेक उदाहरण है, जो सामंती जड़ता की पथरीली जमीन पर हथौड़ा चलाते हैं। फिर इस कविता पर इतना शोर शराबा क्यों? एक तो संभवतः इसलिए कि ये कविता अपने 56 शब्दों में जिस सरलता, सहजता, वस्तुपरकता और मासूमियत के साथ भारतीय समाज की शर्मनाक सच्चाई सामने लाती है, सामंतवाद के मरखने सांड को सींग से पकड़ कर जमीन सुंघाती है, वह “उन्हें” सख्त नागवार गुजरी है। इसलिए भी कि ये इस व्यवस्था की बुनियाद पर चोट करती है, जाति श्रेणीक्रम के वायरस की सुरक्षित पनाहगाह भूमि संबंधों की तरफ ध्यान दिलाती है। वर्ण और वर्ग दोनों तरह की असमानताओं को एक साथ जोड़कर दिखाती है। सत्तावर्गों, उसमें भी उसके मौजूदा अवतारों के लिए इससे ज्यादा डरावना और क्या हो सकता है? सार पर कुछ कहने की हिम्मत नहीं हैं, इसलिए रूप के पीछे लट्ठ लेकर खड़े हो रहे हैं ; ठाकुरों की इज्जत की दुहाई देकर असल बात पर पर्दा डालने की तिकडम खोज रहे हैं। ऐसा करके वे एक और कवि दुष्यंत कुमार की पंक्ति “मत कहो आकाश पर कोहरा घना है / ये किसी की व्यक्तिगत आलोचना है” को चरितार्थ कर रहे हैं।

उन्हें लगता है और बिलकुल ठीक लगता है कि यह कविता और उसमे निहित संदेश, हाल में बड़े प्रयत्नों के साथ फुलाए जा रहे उस गुब्बारे में सुई चुभोने का काम कर सकता है, जिसे सनातन के नाम पर भारत के आकाश में उड़ाने की उनकी योजना है। सत्ता के शीर्ष पर बैठे मोदी और सत्ता के रिमोटधारी भागवत से लेकर मीडिया में बैठे चीखाओं और गाँव-मोहल्लों में बिखरे भक्त-शृगाल समूहों तक सनातन को लेकर जिस तरह की तनातनी मचाये हुए हैं, ऐसी कवितायें उनकी इस कोशिशों के दूध में नींबू की बूंदों का काम करती हैं ; उनकी उम्मीदों का दही जमा देती हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि कविता आखिर क्या करती है, कविता क्या कर सकती है? जाने-अनजाने वे यह अनदेखा कर देते हैं कि भारतीय समाज में सामंतवाद सिर्फ एक आर्थिक अवस्था नहीं है, यह जीवन शैली, सामाजिक बर्ताब और सोच को भी ढालती है। जाति और महिला प्रश्न, सामाजिक और पारिवारिक लोकतंत्र की अनुपस्थिति, ऊँच-नीच की भावना और अपनों से कमतर माने जाने वालों के लिए हिकारत भाव इसी की अभिव्यक्ति हैं। यह ऐसी अभिव्यक्ति है, जो समाज के अपेक्षाकृत आधुनिक उत्पादन प्रणाली और तुलनात्मक रूप से विकसित जीवन स्तर वाले हिस्सों में भी पाई जाती है, भरपूर पाई जाती है, इन दिनों तो जैसे उनमें इसकी बहार ही आयी हुयी है। लिहाजा सामंतवाद के निर्मूलन की लड़ाई भूमि संबंधों में गुणात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाने के मैदानी संघर्षों, भारतीय सामंतवाद की मौलिक और सांघातिक विशेषता वर्णाश्रम के चलते कुछ हजार वर्षों में आबादी के विराट बहुमत, खासकर दलित, आदिवासी, अति पिछड़ों, पिछड़ों और महिलाओं के संपत्ति और उत्पादन के जरियों से बाहर हो जाने की विकृति को सुधारने के लिए जरूरी आर्थिक संघर्षों में लड़ी जाने के साथ-साथ विचार और चेतना के स्तर पर भी लड़ी जा रही है। एक साथ लड़ी जा रही है। यह और ऐसी कवितायें झूठे दावों के मुखौटे उतार कर बात को ठीये तक पहुंचाती हैं। उनके उस वैचारिक वर्चस्व – हेजेमनी – को तोडती है, जिसकी दम पर वे अपने शोषण के पक्ष में “सर्वानुमति’ पैदा करते आये हैं। उनके सन्निपात की वजह यही है।

इन दिनों जिस सनातन की प्राणप्रतिष्ठा में संघी गिरोह लगा है, उसकी हेजेमनी का मूल ही जाति गौरव को सनातन और ईश्वरेच्छा बताना है। मनुस्मृति इसका गुटका है, जिसकी आड़ में जिनका राज अब तक रहा है, उनके राज को ही भारत का गौरव और धर्मसम्मत परम्परा प्रमाणित करना है। ऐसा तब ही हो सकता है, जब इसके विरूद्ध होने वाले सारे विमर्श को डरा-धमकाकर खामोश कर दिया जाए, सत्ता के सारे प्रतिष्ठानों को बुलडोजर चलाकर कुचल दिया जाए। मनु ही धर्म है, मनु ही राष्ट्र है, मनु ही जीवन है, की रणभेरी फूंकी जा रही है ; सनातन उसी आलाप का मद्धम से तीव्र होता आलाप है। उन्हें भय है कि ऐसा साहित्य इस आलाप को बेसुरा बना सकता है। आज ओमप्रकाश वाल्मीकि इनके निशाने पर हैं, मगर न वे पहले हैं, न आख़िरी। बृहस्पति, चार्वाक, लोकायत से लेकर आज तक इस विचार गिरोह का यह आजमाया हुआ नुस्खा है। कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, फिल्में, चित्रकला सब इनके निशाने पर रही हैं। एम एफ हुसैन की कालजयी पेंटिंग्स से पुणे की मशहूर भंडारकर ओरिएंटल स्टडीज की समृद्ध लाइब्रेरी तक, हबीब तनवीर के चरणदास चोर, पोंगा पंडित जैसे नाटकों, दीपा मेहता की फिल्म त्रयी वाटर, फायर, अर्थ से शुरू हुए हमलों की यह श्रृंखला दिल्ली यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम से पहले रामानुजम की किताब 200 रामायणें और उसके बाद महाश्वेता देवी की कहानी ‘द्रौपदी’ को हटाते हुए लगातार तेज से तेजतर होती जा रही है। ऐसे उदाहरण भी अनेक हैं, यहाँ सिर्फ चुनिन्दा ही दिए जा रहे हैं। फलित ज्योतिष, पूजा पाठ, गौमूत्र से गोबराभिषेक और अच्छी पत्नी कैसे बने, संस्कारी संतानोत्पत्ति के शुभ मुहूर्त जैसे “विषयों” को जोड़ने के साथ स्कूली और म्हाविद्यालयीन शिक्षा के पाठ्यक्रमों को मनु-अनुकूल ढालने का काम इस हद तक जारी है कि मध्यप्रदेश में पहले प्रेमचंद की कहानी ‘पंच परमेश्वर’ को कोर्स से हटाया गया। जब शोर मचा, तो उसे संपादित कर उसमें से “क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात नहीं कहोगे” जैसा वाक्य ही हटा दिया गया ।

यह काम सिर्फ लिखे छपे में फेरबदल करके नहीं किया जा रहा, पिस्तौल की गोलियों और चाकुओं से लिखने- पढने वालों की देह पर भी किया जा रहा है। कलबुर्गी, दाभोलकर. पानसरे, गौरी लंकेश इसी मनु-अनुकूल सनातनी सम्पादन का उदाहरण हैं। मगर सत्यान्वेषण की धुनी, सामाजिक बदलाव की आग्रही आवाजें न डरी, न सहमी, उलटे और तेज और पुरअसर हुयीं। इनसे अगर हुक्मरान डर रहे हैं, तो उन्हें और डराया जाना चाहिये ; आर्थिक सवालों पर संघर्षों को सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैचारिक संघर्षों के साथ जोड़कर धारदार बनाना ही इसका कारगर जरिया है। यह कठिन काम नहीं है, ऐसा करना संभव है। यह बात हाल के ऐतिहासिक किसान आन्दोलन ने इसे अमल में उतार कर दिखाई है।

एक अति से लड़ते हुए दूसरी अति की ओर भटकने के भी खतरे होते हैं। कई बार झुंझलाहट और खीज में ऐसा अनायास भी हो जाता है, अक्सर सत्ता वर्ग चतुराई से ऐसा करवाता भी है। इन दिनों यथास्थितिवादियों ने कुछ मण्डल भी कमंडलधारी बना लिए हैं। उनकी सारी ताकत “हम बनाम वे” बनाने में खर्च होती है। ओमप्रकाश वाल्मीकि की इस कविता को ठाकुरों को गोलबंद करने की कोशिश इसका एक आयाम है, धूर्त आयाम है। वहीं दूसरी अति तब होती है, जब कविता के रूपक को ही सार मानकर जाति श्रेणी क्रम के विरुद्ध जरूरी संग्राम को भटकाकर एक जाति विरुद्ध दूसरी जाति के क्लेश तक सीमित कर दिया जाता है। ऐसा करना असल में मुंह-मुंह में मनु को कोसते हुए उसी की चौसर पर बैठकर उसी के पांसों से खेलना होता है। जाति की रूढ़ियों के खिलाफ लड़ाई जाति-विशेष के विरूद्ध लड़ाई नहीं है, पूरी जाति संस्था के खात्मे की लड़ाई है। वर्णाश्रमी सामंतवाद के मुकाबले झंडा उठाने वाली भारत के मैदानी संघर्षों की ताकतें और मनीषी समाज ने इस बीमारी को सर्वांगता में समझा और इसके विरूद्ध समग्रता से लड़ा। “ठाकुर का कुंआ” की तर्ज पर, कुछ ज्यादा ही खरी कविता “मैं चमारों की गली में ले चलूँगा आपको” जनवादी कवि अदम गोंडवी ने लिखी थी, जो गोंडा के ठाकुर परिवार में जन्मे रामनाथ सिंह थे। ऐसे उदाहरण अनगिनत हैं, यहाँ उन्हें गिनाने का समय या स्थान नहीं है। जाति श्रेणीक्रम के विरुद्ध लड़ने वाले सामाजिक सुधार आन्दोलन के प्रमुख व्यक्तित्व इस बात के महत्त्व को समझते थे और संघर्ष को भटकने से रोकने के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने की सावधानी बरतते थे। बाबा साहब डॉ. बी आर अम्बेडकर का महाराष्ट्र ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष के साथ पत्राचार इसकी मिसाल है। बाबा साहब ने जब मनुस्मृति को जलाने की घोषणा की, तो ब्राह्मण सभा के इस अध्यक्ष ने पेशकश की कि उस अवसर पर वे भी आ सकते हैं, मगर शर्त यह है कि मनुस्मृति को तीली दिखाने का काम खुद बाबा साहब करें, मिशन के अपने सहयोगी सहस्रबुद्धे से न करवाएं। कहने की जरूरत नही कि महाड, चावदार तालाब और बाबा साहब की सभी लड़ाईयों में उनके सहयोगी रहे सहस्रबुद्धे का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अध्यक्ष जी का इरादा साफ़ था ; वे महार बनाम ब्राह्मण ध्रुवीकरण चाह रहे थे। बाबा साहब ने उन्हें लिखा कि “आग तो सहस्रबुद्धे ही दिखाएँगे, क्योंकि मनुस्मृति सिर्फ दलितों के ही विरुद्ध नहीं है, सभ्य समाज का भी निषेध है। जो भी सभ्य समाज बनाने का पक्षधर है वह इस लड़ाई का हिस्सा है।”

हाल के दौर में यही हुआ भी है ; दोनों तरह के शोषण के खिलाफ एक साथ लड़ने की चेतना व्यवहार में उतरी है। हिंदुत्ववादी सनातनी बर्बरता के विरुद्ध यह एकता निर्णायक है, यह बात भारत को मध्ययुग में ले जाने वाले भी जानते हैं, इसीलिये वे घबराए हुए हैं। बिहार में हुयी जाति आधारित जनगणना की पहली रिपोर्ट ने ही उन्हें मुश्किल में डाल दिया है, अभी इसका दूसरा हिस्सा, आर्थिक आंकड़ों का हिस्सा भी जब जारी होगा, तो ये पता नहीं क्या करेंगे? जाति जनगणना को रोकने के लिए इन्हीं के कुनबे के लोग पहले हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगा चुके हैं, इस पहली रिपोर्ट के बाद भी गए हैं, ताकि वंचना और अभावों को उजागर करने वाले हिस्से को ही रुकवा सकें। उन्हें पता है कि ऐसी रिपोर्ट्स कविता में लिखे की पुष्टि में दस्तावेजी सबूत मुहैया करा देंगी और कुआं और खेत और फसल किस ठाकुर की है, यह सामने ला देंगी।

वे सचमुच की दुविधा में हैं। मनु उनके साध्य हैं, इसलिए साफ़ छुपते भी नहीं हैं – और चुनाव उनका साधन है, इसलिए सामने आने का भी साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। चुनाव घोषित होने से पहले ही चुनावी सभाओं की झड़ी के बीच छत्तीसगढ़ में स्वयंसेवक प्रधानमंत्री का दर्द निकल ही पड़ा। अपरोक्ष रूप से इस ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए सभी गरीब एक जैसे हैं, कुछ लोग इनके बीच फूट डालना चाहते हैं। हालांकि अगले ही पल वे सम्हल कर अपने कुनबे की एक साथ दो जुबानो से बोलने की विशिष्टता पर लौट आये ; पहले खुद को ओबीसी – जो वे नहीं हैं – बताया और उसके बाद प्रमुख पिछड़ी जातियों के नाम ले लेकर उनके लिए कभी पूरी न होने वाली जुमला योजनाओं की बौछार-सी लगा दी।

सामाजिक न्याय का मुद्दा भारतीय समाज और उसमे बसे अवाम की धुरी है, इसलिए वास्तविक और आभासीय के बीच यह द्वंद्व अभी और तेज होना है। वे इसी के डर से हिंदुत्व और हिन्दू को खूंटी पर टांगकर सनातन का लबादा ओढ़ कर आये थे। यह पहनने से पहले ही उतरता दिख रहा है।

• बादल सरोज
[ लेखक पाक्षिक समाचार पत्र ‘ लोकजतन ‘ के संपादक और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव हैं. संपर्क : 94250 06716 ]

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन