विशेष पर विशेष गीत : डॉ. दीक्षा चौबे [दुर्ग छत्तीसगढ़ ]
2 years ago
673
0
▪️
गीत
राम नाम जप ले रे मनवा , निशिदिन साँझ-सवेरे ।
आशा का सूरज निकलेगा , मन से मिटे अँधेरे ।।
काम क्रोध मद मोहक माया ,मन को बहकाती है ।
पाप- पंक में डूबी काया , जीवन भटकाती है ।
पावन रखने मन की बगिया ,कर्म करें बहुतेरे ।
राम नाम जप ले रे मनवा निशिदिन साँझ सवेरे ।।
सुरभित सुंदर दलपुंजों सम , सदाचार शुचि रखना ।
झंकृत हो जाए हृदवीणा , बोले मधुरिम रसना ।
सुरसरिता सम निश्छल निर्मल, चितवन कुंज घनेरे ।
राम नाम जप ले रे मनवा निशिदिन साँझ सवेरे ।।
भवसागर में जीवन तरणी , डगमग – डगमग डोले ।
मोह -भँवर में फँसी हुई यह , खाती है हिचकोले ।
कुसुम-कंटकित पथ पर भटके , प्रेमिल पथिक चितेरे ।
राम नाम जप ले रे मनवा निशिदिन साँझ सवेरे ।।
•संपर्क-
•94241 32359
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)