• Chhattisgarh
  • शहीदे आज़म भगत सिंह [ 27 सितम्बर 1907 – 23 मार्च 1931] – आलेख, गणेश कछवाहा

शहीदे आज़म भगत सिंह [ 27 सितम्बर 1907 – 23 मार्च 1931] – आलेख, गणेश कछवाहा

2 years ago
224

फांसी के फंदों को चूमने वाले शहीदों के सपनों का आजाद देश कैसा होना चाहिए इसे बताते हुए भगतसिंह ने कहा था;
“स्वतंत्रता तब नहीं होती जब शासन गोरे आदमी से भूरे आदमी के पास चला जाता है। यह केवल सत्ता का हस्तांतरण है। वास्तविक स्वतंत्रता तब होती है जब भूमि पर काम करने वाला व्यक्ति भूखा नहीं सोता है, जो व्यक्ति कपड़ों को बुनता है वह नग्न नहीं रहता है और जो व्यक्ति घर बनाता है वह बेघर नहीं रहता है।”
————————-
भगतसिंह की यह स्पष्ट समझ थी कि जब वे फाँसी के फंदे में चढ़ जाएँगे तो देश भर में एक ज़बरदस्त साम्राज्यवाद विरोधी लहर उठेगी और देश जल्द ही आज़ाद हो जायेगा। लेकिन इस ख़तरे से भी अच्छी तरह वाक़िफ़ थे कि गोरे साहबों के स्थान पर उसी चरित्र के काले साहेब तो कब्जा नहीं कर लेंगे?इसी कारण वे समाज के मूलभूत व्यवस्था परिवर्तन के पक्ष थे। समाजवाद की स्थापना ही मूल मकसद था और इंकलाब जिंदाबाद मुख्य नारा था।
————-

आज भी देश के हर नागरिक, चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग, महिला हो या पुरुष ,चाहे वह किसी भी धर्म ,जाति ,सम्प्रदाय ,क्षेत्र व भाषा का हो सभी के हृदय में इंक़लाब या क्रांति का जोश और जज़्बा कोई पैदा करता है तो वह शहीद भगत सिंह की शहादत ही है। जब कुछ लोग माफ़ीनामा लिखकर काल कोठरी से मुक्ति का रास्ता चुन रहे थे उस वक़्त मात्र 23 वर्ष 05 माह और 26 दिन की युवा अवस्था में पूरे होशो हवाश, सूझबुझ और क्रांति का जज़्बा संजोए देश के लिए हंसते हंसते फाँसी का फंदा चूमने वाले नवजवान सरदार भगत सिंह ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा, दिशा और चेतना दे रहे थे , जो आज भी देशवासियों के लिए क्रांति, त्याग, बलिदान और शहादत के सर्वोच्च आदर्श व प्रेरणा का स्त्रोत है।

शहीद भगत सिंह पूरी वैचारिक, राजनैतिक, सामाजिक और वैज्ञानिक चेतना के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का मार्ग तय कर रहे थे। वे बहुत अध्ययनशील थे। एक तरफ ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरता को सीधे आमने-सामने देख रहे थे तो दूसरी तरफ विषमताओं, जाति, धर्म, सम्प्रदाय में विभाजित होते समुदाय, अंधविश्वास, रूढ़िवादी आचरण व व्यवहार तथा कई काल्पनिक मान्यताओं में जकड़े भारतीय समाज की विसंगतियों पर भी उनकी पैनी नजर थी। बड़े बड़े क्रांतिकारियो के व्यक्तित्व व क्रांतिकारी पुस्तकों के गहरे अध्ययन ने उनकी समझ और सामाजिक राजनैतिक वैज्ञानिक चेतना को बहुत साफ और समृद्ध कर दिया था। भगत सिंह को आर्थिक- सामाजिक व क्रांतिकारी विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़ना बेहद पसंद था। चार्ल्स डिकेंस उनके प्रिय लेखकों में से एक थे। उन्होने “दस दिन जब दुनिया हिल उठी” (जॉनरीड), ’रशियन लोकतंत्र(रोपेशिन), ’प्रिन्सिपल ऑफ फ़ाइट’(मैक्सबिनी) आदि जेल में ही पढ़ी। विक्टर ह्यूगो के उपन्यास ‘ला मिज़रेबिल्स’ का नायक “वेले” भगत सिंह का प्रिय नायक था। जेल के अंदर भगतसिंह ने अपने अध्ययन के नोट्स तैयार किए थे जो आजकल नेहरू म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी, तीन मूर्ति में उपलब्ध है। उन्होंने कम्युनिष्ट घोषणापत्र, दास कैपिटल, साम्राज्यवाद:पूंजीवाद की चरमअवस्था, परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति, आदि पुस्तकों का अध्ययन किया और उन्हें आत्मसात करते हुए जीवन का आदर्श बनाया और अपने आन्दोलन की सही दिशा तय की। यह वैचारिक पक्ष भगत सिंह के जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष था। जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

भगतसिंह की समाजवादी साहित्य में गहरी रुचि थी।अपने जीवन के अंतिम क्षणों में उन्होंने मार्क्सवाद-लेनिनवाद पर आधारित पुस्तकों का खूब अध्ययन किया। ”जब जेल के अधिकारियों ने काल कोठरी का दरवाज़ा खोलकर फाँसी होने की सूचना दी, तब उस समय वे महान क्रांतिकारी लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे । बिना पलक उठाए बोले – “ ठहरो ! एक क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारी से मिल रहा है।”
मार्क्सवाद – लेनिनवाद का अध्ययन और मनन उनके जीवन का एक प्रमुख हिस्सा हो गया था। जेल में उन्हें चिंतन मनन का अच्छा अवसर मिला। यही कारण था कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में हिंसा-अहिंसा, क्रांतिकारियों के कामकाज का तरीका, सोच-समझ, समकालीन राष्ट्रवादी, क्रांति, कला, साहित्य, धर्म, ईश्वर आदि विषयों को समाजवादी चिंतन और वैज्ञानिक चेतना की कसौटी पर कसते हुए क्रान्ति के आंदोलन को देश की आजादी के बाद के समाज के स्वरूप को कैसा होना चाहिए, इसके लक्ष्य से जोड़ा और क्रांतिकारियों के सामने एक स्पष्ट विचारधारा और लक्ष्य को प्रस्तुत किया।

भगत सिंह के पहले क्रांतिकारी आंदोलन के सामने न तो क्रांति की कोई वैज्ञानिक समझ थी और न ही भारत के भावी समाज के बारे में कोई स्पष्ट रूप रेखा थी। केवल एक ही लक्ष्य था देश की आज़ादी। भगत सिंह ने क्रांतिकारियों को ही नहीं देश की आवाम के सामने भी बहुत ही निडरता दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ समाजवाद को देश व आंदोलन के प्रमुख लक्ष्य के रूप में रखा।यह सवाल तर्कों के साथ रखा कि आज़ादी तो चाहिए परन्तु कैसी आज़ादी? आख़िर क्रांति का मकसद क्या होगा? भावी समाज (भारत) की रूपरेखा क्या होगी? सत्ता किस वर्ग के हाथ में होगी?, सत्ता में किस – किस वर्ग की क्या क्या भूमिका होगी? यही सवाल, तर्क और विचार ने भगत सिंह को सभी क्रांतिकारियों से हटकर एक अलग पहचान दी।

पूरे देश को एक सूत्र में जोड़कर क्रांतिकारी आन्दोलन को आगे बढ़ाना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। धर्म और संप्रदायिकता के खतरनाक जहर और उसके खतरे को समझ चुके थे। उन्होंने” मैं नास्तिक क्यों हूं?” एक विषद वृहत विश्लेषणात्मक और तथ्य परख लेख लिखा जो पुस्तक के रुप में प्रकाशित हुई। भगत सिंह का स्पष्ट मानना था कि;
“धर्म व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला है, इसमें दूसरे का कोई दखल नहीं। न ही इसे राजनीति में घुसाना चाहिए, क्योंकि यह सबको मिलकर एक जगह काम नहीं करने देता। इसीलिए गदर पार्टी जैसे आन्दोलन एकजुट व एकजान रहे। जिसमें सिख बढ़ चढ़ कर फांसियो पर चढ़े और हिंदू मुसलमान भी पीछे नहीं रहे।”-(भगत सिंह के सम्पूर्ण दस्तावेज, आधार प्रकाशन पृ.152 – 155)

यह हमेशा स्मरण में रखना चाहिये कि कोई भी देश या इतिहास बर्बर, अत्याचारियों को कभी याद नहीं करता।क्रांतिकारियों और शहीदों को याद करता है। शहादत के 93 और जन्म के 117 वर्षों बाद भी देश के कोने कोने में भगत सिंह का नाम आज भी पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ लिया जाता है। जहां भी दमन,अत्याचार,अन्याय और शोषण होता है वहाँ भगत सिंह प्रेरणा व आदर्श बनकर लोगों को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है।

भगतसिंह की यह स्पष्ट समझ थी कि जब वे फाँसी के फंदे में चढ़ जाएँगे तो देश भर में एक ज़बरदस्त साम्राज्यवाद विरोधी लहर उठेगी और देश जल्द ही आज़ाद हो जायेगा। लेकिन इस ख़तरे से भी अच्छी तरह वाक़िफ़ थे कि गोरे साहबों के स्थान पर उसी चरित्र के काले साहेब तो कब्जा नहीं कर लेंगे? इसी कारण वे समाज के मूलभूत व्यवस्था परिवर्तन के पक्ष थे। समाजवाद की स्थापना ही मूल मकसद था और इंकलाब जिंदाबाद मुख्य नारा था।

आज देश की आज़ादी के लगभग 77 वर्षों बाद देश, सत्ता की उसी तानाशाही, जनविरोधी, दमनात्मक, कारपोरेट परस्त नीति और उसके अमानवीय चरित्र को बहुत ही गहराई से देख रहा है । पूंजीवाद और साम्राज्य वादी शक्तियां पूरी दुनिया को अपने शिकंजे में कस रही है। धार्मिक उन्माद और छद्म राष्ट्रवाद चरम पर है। श्रमिक मजदूर किसान मध्यम वर्ग सब हाशिए में है। देश की सियासत और 85% से ज्यादा परिसंपदा पर लगभग पूंजीपतियों का कब्जा है। गरीब और अमीर की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को आत्मनिर्भरता के नाम पर उनके ही हाल में छोड़ दिया गया है। एक जनवादी लोकतन्त्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों से असहमति व्यक्त करते हुए उन्हें वापस करवाने के लिये आंदोलन करना एक स्वाभाविक कर्म है। आज, उसी स्वाभाविक कर्म को राष्ट्रद्रोह और आतंकवाद करार दिया जा रहा है। संसद जैसे पवित्र मंच से स्वयं प्रधानमंत्री आंदोलनकारियो को आन्दोलनजीवी जैसी संज्ञा से संबोधित कर रहे हैं।

फांसी के फंदों को चूमने वाले शहीदों के सपनों का आजाद देश कैसा होना चाहिए इसे बताते हुए भगतसिंह ने कहा था;
“स्वतंत्रता तब नहीं होती जब शासन गोरे आदमी से भूरे आदमी के पास चला जाता है। यह केवल सत्ता का हस्तांतरण है। वास्तविक स्वतंत्रता तब होती है जब भूमि पर काम करने वाला व्यक्ति भूखा नहीं सोता है, जो व्यक्ति कपड़ों को बुनता है वह नग्न नहीं रहता है और जो व्यक्ति घर बनाता है वह बेघर नहीं रहता है।”
भगतसिंह की उसी क्रांति और शहीदों की धरती से कृषि संशोधन वाले काले क़ानून को चुनौती देते हुए किसानों ने सत्ता के निरंकुश रवैये को ललकारा है। भारत की फिजाओं में, “ भगत सिंह तू ज़िंदा है हर एक लहू के क़तरे में—”गीत गूंज रहा है।

भगत सिंह ने फांसी के पहले ही यह आशंका व्यक्त करते हुए क्रांतिकारियों और देश की आवाम को सचेत किया था कि;
“हमारी फांसी लगने के 15 वर्ष बाद अंग्रेज यहां से चला जायेगा क्योंकि उसकी जड़ें खोखली हो चुकी हैं। किंतु उसके चले जाने के बाद जो राज होगा वह लूट, स्वार्थ व गुंडा गर्दी का राज होगा। 15 साल तक लोग हमें (शहीदों) को भूल जायेंगे। फिर हमारी याद ताज़ा होनी शुरू होगी। लोग हमारे विचारों को परखेंगे और वास्तविक समाज के सृजन के लिए मेहनत कश व ईमानदार लोग एकत्र होंगे। ऐसे लोगों का समूह व संगठन परिश्रम लोगो को श्रम का फल चखायेगा।”

रणनीति में आदर्श और प्रेरणा के नाम पर शून्यता और देश और समाज, राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था का रुख कल्याणकारी राज से हटकर कारपोरेट परस्त हुआ है। लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीति ही नहीं बल्कि पार्टी की राजनीति, चुनावी राजनीति, समझौता की राजनीति, सुविधा की राजनीति और अपमानित और धोखे की राजनीति देश की जीवन और राजनीति का तरीका बन गई। यह देखकर खुशी होती है कि – इसी अंतर्द्वंद्व के बीच किसानों के विरोध और आंदोलन ने एक बार फिर इस देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के जीवन,सपने और कार्यों में प्राण फूंक दिये हैं।

निःसंदेह ऐसी परिस्थितियों में आज के नवजवानों को संकल्प लेना होगा। उन्हें भगतसिंह का उत्तराधिकारी बनना ही होगा। समाजवादी , वैज्ञानिक चेतना से युक्त शोषण रहित समाज व देश के निर्माण के लिए आगे आना ही होगा।

▪️ गणेश कछवाहा
[ काशीधाम, रायगढ़, छत्तीसगढ़ ]
▪️ संपर्क-
[ gp.kachhwaha@gmail.com
94255 72284 ]

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन