- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]
छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

76 ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 24 जुलाई 2024 को आदर्श इस्पात ग्राम पंहडोर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंहडोर में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ निशि मिंज, बीपी, शुगर एवं रक्त जांच हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री एस बी राय, पंजीयन हेतु श्री मंजूर अली तथा सीएसआर विभाग से श्रीमती रजनी रजक उपस्थित थी| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में कुल 76 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
——००——
टाउनशिप में आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही है कार्यवाही

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा निरन्तर अवैध कब्जा हटाने, अवैध बैनर पोस्टर हटाने तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु आवारा मवेशियों पर नियंत्रण का कार्य जारी है। साथ ही साथ भिलाईवासियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग बीएसपी द्वारा डेंगू के विरूद्ध सघन अभियान भी प्रगति पर है।

आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा टाउनशिप के विभिन्न स्थानों से 24 जुलाई 2024 को 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें कोसानगर गौठान भेजा गया। 25 जुलाई 2024 को भी यह कार्यवाही जारी रही। बरसात के मौसम में आवारा मवेशी अक्सर हरी घास की तलाश में टाउनशिप की सड़कों की ओर रुख कर लेते हैं। इससे सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या ने यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।
—————–
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)