- Home
- Chhattisgarh
- ‘शपथ फाउंडेशन’ : भिलाई बिरादरी 02 फरवरी, 2026 को शाम 4.00 बजे ‘पायनियर माँन्यूमेंट’ में एकत्रित होंगे और ‘एकजुट’ होकर बोलेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’
‘शपथ फाउंडेशन’ : भिलाई बिरादरी 02 फरवरी, 2026 को शाम 4.00 बजे ‘पायनियर माँन्यूमेंट’ में एकत्रित होंगे और ‘एकजुट’ होकर बोलेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’

👉 • ‘शपथ फाउंडेशन द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘थैंक्यू भिलाई’ 02 फरवरी को शाम 4.00 बजे
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘शपथ फाउंडेशन’ द्वारा किया जाने वाला ‘थैंक्यू भिलाई’ विगत 8 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है. प्रतिवर्ष 02 फरवरी को यह आयोजन होता है. हम भिलाईवासी मिलजुलकर-एकजुट होकर कहते हैं ‘थैंक्यू भिलाई’
‘शपथ फाउंडेशन’ के अध्यक्ष एवं ‘थैंक्यू भिलाई’ के संयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि-
02 फरवरी 1955 को भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच हुए ऐतिहासिक समझोते के परिणामस्वरूप भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई थी और भिलाई शहर का अस्तित्व एवं उसकी विशिष्ट सांस्कृतिक, संस्कृति, भाईचारा व सब धर्मों के लोग एक होकर ‘भिलाई शहर’ विकसित हुई. इस ऐतिहासिक दिवस की वर्षगांठ को अपने शहर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से हर वर्ष ‘थैंक्यू भिलाई’ का आयोजन किया जाता है. आज के दिन हम सब भिलाईवासी मिलजुलकर-एकजुट होकर बोलते हैं ‘थैंक्यू भिलाई’
‘शपथ फाउंडेशन’ ने कहा कि-
02 फरवरी, 2026 को आयोजन की शुरुआत इस वर्ष भी सद्भावना दौड़ से होगी. इस दौड़ में हर आयु वर्ग के भिलाईवासियों की सहभागिता होगी. इसके पश्चात भिलाई में जन्में-पले और अपने कार्यों से शहर का नाम रोशन करने वाली विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति में गुब्बारे उड़ाकर कहेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 9 विशिष्ट व्यक्तियों को ‘नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा तथा कुछ प्रमुख संगठनों व प्रतिनिधियों को विशिष्ट सेवा सम्मान एवं शहर के विकास और सामाजिक सेवा में सक्रिय संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. साथ में होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सब मिलकर बोलेंगे ‘ थैंक्यू भिलाई’
‘शपथ फाउंडेशन’ ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि-
इस वर्ष से ‘थैंक्यू भिलाई’ आयोजन में हैरिटेज टॉक की विशेष शुरुआत की जा रही है. इस सत्र में भिलाई के इतिहास, संस्कृति, इस्पात संयंत्र, पायनियर मान्यूमेंट और शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहरों पर प्रश्न-उत्तर आयोजित किए जाएंगे. प्रश्नों के सही और प्रभावशाली उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच पर ही तत्काल सम्मानित किया जाएगा. यह सत्र भिलाई विरासत को जानने-समझने और भावनात्मक रूप से जुड़ने का एक अनूठा अवसर होगा, फिर हम सब मिलकर बोलेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’
आयोजन स्थल पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों की उपस्थिति होगी. इनके मार्गदर्शन में उपस्थित नागरिक सामूहिक रूप से उद्घोष करेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’
आप भी सादर आमंत्रित हैं और हम सब बोलेंगे ‘थैंक्यू भिलाई’

🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)