800 से भी अधिक पटवारी पदों पर निकली है भर्ती, शीघ्र होने जारी है विज्ञापन…..
प्रदेश में पटवारी भर्ती का इंतज़ार कर रहे योग्यताधारी बेरोजगार युवाओ के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि प्रदेश में बहुत जल्द पटवारी के 804 रिक्त पदों में सीधी भर्ती हेतु बहुत जल्द विज्ञापन जारी होने वाले है। उक्त जानकारी राज्य के वरिष्ठ एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने दी। मंत्री श्री अग्रवाल जी बलरामपुर प्रवास पर थे। बलरामपुर में मिडिया से चर्चा के दौरान पटवारी भर्ती की जानकारी दिए।
बलरामपुर के वाड्रफनगर दौरे पर पहुंचे राजस्व मंत्री ने बताया की राज्य में कई नए तहसील और उप तहसील बनाये गए है। जल्द ही उन सभी जगहों पर नए भवन की स्वीकृति कराने की तैयारी है। साथ ही पुरे प्रदेश में पटवारी के 804 नए रिक्त पदों में भी बहुत जल्द पटवारी की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन कामकाज के दौर में पटवारियों के पास सुविधा का अभाव है , इस पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में बहुत जल्द पटवारियों को वाहन और लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी दिया जा चूका है।
प्रदेश में पटवारी की भर्ती परीक्षा हर बार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल / व्यापम के माध्यम से लिया जाता है। आगामी 804 पदों में पटवारी भर्ती परीक्षा भी छत्तीसगढ़ व्यापम लेगी। पटवारी भर्ती परीक्षा हेतु राजस्व विभाग एवं व्यापम द्वारा विस्तृत रूप से विज्ञापन , नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। पटवारी भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता सहित सम्पूर्ण नियम शर्तों का विस्तृत अध्ययन पश्चात आप अर्हता रखने पर अवश्य आवेदन करेंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)