देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

👉 • डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ लिखित यह कुल गीत केवल विश्वकर्मा कुल को ही नहीं अपितु पूरी मानव जाति को समर्पित है. भगवान श्री विश्वकर्मा की महिमा को रेखांकित करता यह विश्वकर्मा कुल गीत अद्भुत है
• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर
रायपुर [10 सितम्बर, 2026] : छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सभागार में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष आरएस विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ लौह के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षण सीताराम विश्वकर्मा के आतिथ्य में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ लिखित विश्वकर्मा कुल गीत- “हे विश्वकर्मा, हे कष्ट हरता, हे विश्वकर्मा, तुम्हारी जय हो…” को यू-ट्यूब पर लाँच किया गया.

👉 • विश्वकर्मा समाज के द्वारा डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ को सम्मानित करते हुए समाज के प्रबुद्धजन
इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज [बढ़ईपारा] के अध्यक्ष रमेश शर्मा, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सचिव रमाकांत मिश्रा, अनुसंधान अधिकारी रुकम ऋणी साहू, किशनलाल विश्वकर्मा, आरआर विश्वकर्मा, पुन्नी विश्वकर्मा एवं शारदा पांचाल उपस्थित रहे.
इस कुल गीत के गायक राहुल परमार और निर्माता मयंक विश्वकर्मा हैं.

लांचिंग कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त लोहार समाज के अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा ने किया.

👉 • विश्वकर्मा कुल गीत के निर्माता मयंक विश्वकर्मा को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया
▪️
विश्वकर्मा कुल गीत-
हे विश्वकर्मा, तुम्हारी जय हो…
– डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’

हे विश्वकर्मा, हे कष्ट हरता,
हे विश्वकर्मा, तुम्हारी जय हो.
सतयुग, द्वापर ,कलयुग या त्रेता
तुम ही बनाए सबको विजेता
तुम ही अभय हो , तुम ही प्रलय हो
हे विश्वकर्मा ,तुम्हारी जय हो।
अस्त्रों,शस्त्रों के हो निर्माता
हो दिव्य भवनों के जन्मदाता
तुम ही विनय हो , तुम ही विजय हो
हे विश्वकर्मा ,तुम्हारी जय हो।
तुम्हीं बम्हास्त्रों के स्वप्न दृष्टा
तुम्हीं अमोघ चक्र के हो सृष्टा
तुम ही अजय हो, तुम ही समय हो
हे विश्वकर्मा , तुम्हारी जय हो।
शिल्पकला के ज्ञानी हो स्वामी
सबके रक्षक हो अंतरयामी
तुम ही विलय हो,तुम ही मलय हो
हे विश्वकर्मा , तुम्हारी जय हो।
कृपा बनाए रखना बलिहारी
दुख-दर्द संकट न हो लाचारी
हे दीनबंधु तुम ही आश्रय हो
हे विश्वकर्मा , तुम्हारी जय हो।
• कवि संपर्क-
• 94241 41875
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)