• poetry
  • डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

1 hour ago
20

पेशे से चिकित्सक, कवि, साहित्यकार डॉ. संजय दानी मेरे बड़े अज़ीज़ साहित्यिक मित्र हैं. इनकी लिखी लगभग सभी पुस्तकों के विमोचन में मेरा जाना हुआ. आत्मीय संबंध है. पर डॉ. संजय दानी की कोई भी संग्रह मेरे पास नहीं है या यूँ कहें मैंने खरीदा नहीं, मांगा नहीं और उन्होंने दिया नहीं! बीते दिनों एक साहित्यिक आयोजन में डॉ. संजय दानी और मैं साथ-साथ थे. डॉ. संजय दानी ने अपनी तीसरी ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मुझे सप्रेम भेंट किया. [लिखा हुआ था- आदरणीय प्रदीप भट्टाचार्य जी को सप्रेम, हस्ताक्षर डॉ. संजय दानी/26.07.26] इसके पहले डॉ. संजय दानी की दो ग़ज़ल संग्रह ‘मेरी ग़ज़ल मेरी हमशक्ल’ और ‘ख़ुदा खैर करे’ प्रकाशित हुई.

‘चश्मेबद्दूर’ संग्रह में 110 ग़ज़लें हैं. कुछ लिखने के पहले मैंने पूरी किताब को पढ़ा. डॉ. परदेशीराम वर्मा ने इस संग्रह में लिखा- ‘जीवन के बहुआयामी रंग और चश्मेबद्दूर’ : चश्मेबद्दूर सुपरिचित साहित्यकार एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय दानी का तीसरा ग़ज़ल संग्रह है. विगत बीस वर्षों में सतत लेखन करते हुए उन्होंने साहित्य जगत में अपना स्थान बनाया है. इस नए ग़ज़ल संग्रह की रचनाओं में कवि की व्यापक दृष्टि तथा सिद्वि का परिचय भी मिलता है. उन्होंने बहुत सधे अंदाज़ में इस संग्रह के लिए ग़ज़लों का सृजन और चयन किया है. देखें कुछ बानगी- “आपसे दिल लगा नहीं होता, तो मेरा कद घटा नहीं होता” शायरों ने इस स्थिति पर अलग-अलग प्रतीकों के माध्यम से खूब लिखा है. नदी का सागर से मिलना उसके निजी अस्तित्व का समाप्त हो जाना है. कई शायरों ने शेरों में इस विचार को शब्दबद्ध कर यश अर्जित किया है. मान्यता है कि बहुत मौलिक नहीं होती रचनाएं. कमाल प्रस्तुति का ही होता है. हर भाषा में राम-कथा है. संस्कृत में ही वाल्मीकि, कालिदास, भवभूति और अन्य महाकवियों ने राम कथा को केंद्रित कर लेखन किया है. सभी ग्रंथ बहुत मूल्यवान हैं जबकि कथा नायक एक है. उसी तरह काव्य जगत में भी दोहराव तो होता है मगर कथन के नए अंदाज़ से कवि प्रभावित करता है. इस ग़ज़ल संग्रह में संकलित नए अंदाज़ के शेर सर चढ़कर बोलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है. ‘चश्मेबद्दूर’ की ग़ज़लों का फलक बड़ा है. रचनाकार डॉ. संजय दानी ने विगत बीस वर्षों में महत्वपूर्ण उपन्यासों का भी लेखन किया है. उनकी साधना और निरंतरता प्रेरणास्पद है. भाई डॉ. संजय दानी की जीवन संगिनी डॉ. ममता दानी ने हर कदम पर उनका भरपूर साथ दिया है. मैं दोनों को इस ग़ज़ल संग्रह के प्रकाशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ- डॉ. परदेशीराम वर्मा

डॉ. संजय दानी ने अपनी कृति ‘चश्मेबद्दूर’ में लिखा- ‘ग़ज़लकार की कलम से…’

ग़ज़ल लिखने का शौक मुझे पिछले 20 वर्षों से लग चुका है. लगता है इस शौक से मुक्ति कम से कम इस जीवन में मिलने वाली नहीं. मेरा प्रथम ग़ज़ल संग्रह ‘मेरी ग़ज़ल मेरी हमशक्ल’ [2007] प्रकाशन के पूर्व तक मैंने लगभग 150 रचनाएं कलमबद्ध कर चुका था, जिसे मैंने ‘ग़ज़ल संग्रह’ का नाम देकर प्रकाशित करवा लिया. सच कहूं तो उस समय तक मुझे ग़ज़ल की आहर्ताओं की यथोचित जानकारियॉं नहीं थी. मैं सिर्फ़ काफ़ियात और रदीफो को उचित स्थान में जगह देकर ही प्रसन्न था कि मैंने ग़ज़लकार की श्रेणी में अपना नाम लिखवा लिया. मेरी रचनाओं को स्थापित अदब निग़ारों ने पूरी तरह से यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इन पद्यातमक रचनाओं को आप अन्य जो भी नाम देना चाहें दें. ये आपकी मर्जी, पर ये रचनाएं ‘ग़ज़ल’ के दायरे से मुक्कमल तौर से बाहर है. गुज़रे 17/18 वर्षों में अपने पैशन को बराबर तवज्जो देते हुए व पिछली सारी गलतियों को सुधारकर मैं ग़ज़ल लेखन की विधा को पूरी तरह से ज़ेहन में समाहित कर चुका हूँ. एक बात और कहना चाहता हूँ कि इस बीच ईश्वर के करम से मैं गद्य लेखन में भी अपना हाथ आजमाता रहा और साहित्यकारों के द्वारा मुझे रेखांकित भी किया जाता रहा. मेरा यह तीसरा ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ वर्षों बाद आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ. उम्मीद करता हूँ इस संग्रह की ग़ज़लें आपको पसंद आएंगी. अगर आपको ग़ज़लें पसंद आई तो शब्द दाद के जरूर लिखें. अंत में लेखन के दायरे में दिली सहयोग देने व मुझे निरंतर प्रेरित करने के लिए अपनी अर्धधांगनी डॉक्टर ममता दानी और अपने पुत्र अनुराग दानी को धन्यवाद. – डॉ. संजय दानी

‘चश्मे-बद्दुर’ संग्रह में सुप्रसिद्ध गिरीश पंकज ने लिखा-

हिंदी-प्रकृति की ग़ज़लें – ग़ज़ल इस समय सर्वाधिक लोकप्रिय विधा है. कभी दोहे लोकप्रिय हुआ करते थे, लेकिन अब ग़ज़ल बड़ी तेजी के साथ हिंदी कवियों को रास आ रही है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ग़ज़ल में हर शेर अपने एक अलग रंग के साथ उपस्थित होता है. उसमें जीवन-दर्शन होता है. आज ग़ज़ल प्रेम-मोहब्बत की ही बात नहीं करती, वह जीवन की तमाम विसंगतियों से भी रू-ब-रू होती है. डॉ. संजय दानी इसी परंपरा के ग़ज़लकार हैं. यहाँ सबरंग दिखते हैं. प्रेम भी है, तो व्यवस्था के विरुद्ध आक्रोश भी, व्यंग्य भी. कोई भी रचनाकार व्यवस्था के विरुद्ध हस्तक्षेप करेगा ही, करेगा. इन्होंने ग़ज़ल के शिल्प को बखूबी पकड़ा है. उसके मानकों का भी निर्वाह किया है. इनकी ग़ज़लें हिंदी-प्रकृति की है और होनी भी चाहिए. कई बार हिंदी के ग़ज़लगो अपने आप को उर्दू दां दिखाने के लिए जानबूझ कर कठिन शब्द का प्रयोग करते हैं और नीचे उसका अर्थ भी देते हैं. इसका मतलब वे जानते हैं कि आम लोगों को उस शब्द का अर्थ नहीं पता होगा. ऐसा अतिरिक्त परिश्रम करना ही क्यों? हिंदी-उर्दू के सहज-सरल शब्दों के साथ जो ग़ज़ल कही जाती है, वह लोगों के दिलों तक उतरती है. डॉ. संजय दानी ने इसका भरसक ध्यान रखा है, इसीलिए ‘चश्मे-बद्दुर’.

संग्रह से कुछ ग़ज़लें-आने वाले दिनों में ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के पाठकों के लिए और कुछ ग़ज़लें पढ़ने को प्रस्तुत करेंगे- संपादक

▪️
• चश्मे-बद-दूर

हुस्न उनका जाने क्यूँ मग़रूर है,
इश्क़ मेरा आज भी मजबूर है.

कोशिशों से रिश्ता बन ही जाता है,
सदियों से ये प्यार का दस्तूर है.

भेद काले गोरे का होता नहीं,
आशिकों को आशिकी मंज़ूर है.

दिल किनारों की हवा से तंग है,
गो समंदर का नशा भरपूर है.

कुछ अमीरों से मिली इज़्ज़त तो क्या,
अब भी गुरबत मुल्क का नासूर है.

मैं बंदी के साथ ही रमता रहा,
जबकि बीबी चश्म-ए-बददूर है.

‘दानी’ धरती हर सितम को सहती है,
आसमां तो सदियों से मख़मूर है.

•••

▪️
• अपनों से कैसे लड़े

मुसलसल तुम्हारी सुनें भी,
तेरी खामोशी से डरें भी.

हो सामान भी कम सफ़र में,
चलें दुनिया से जब चलें भी.

समंदर तो चलना ही चाहे,
किनारों पी बेमन रुकें भी.

ज़रूरत मुहब्बत की हिम्मत,
गो कुछ जोड़े छिप-छिप मिलें भी.

चरागें-जिगर बुझता तो है,
मगर बारिशों में जलें भी.

सदा गांव में रहती क्यूँ माँ,
कोई बेटे को ये दिखें भी.

सिपाही हूँ सरहद का ‘दानी’,
तो अपनों से कैसे लड़ें भी.

•••

▪️
• सूरज-चांद सा रिश्ता होगा

जब जब शब में अंधेरा होगा,
दिल को दुःख ने घेरा होगा.

हो मिलन या न हो हमदम अपना,
सूरज चाँद सा रिश्ता होगा.

तेरी ख़ुशी मेरी ख़ुशी होगी,
ग़म भी तेरा मेरा होगा.

उनसे छुटकारा मिल जाये तो,
सबकी खातिर अच्छा होगा.

घर में घुस कर मारते हैं हम,
जग वालों ने देखा होगा.

हाथ मदद की मजबूत रहे,
तुमने ये तो सीखा होगा.

जब भी उजाला नाराज दिखे,
हाथ हमारे मौका होगा.

चोर हमारे साथ रहेंगे,
तो पास हमारे क्या होगा.

•••

▪️
• आज दशहरा

जिंदगी का अर्थ क्या है,
मौत का सबको पता है.

हम बड़े तो हो गयें हैं,
पर बड़प्पन लापता है.

मैं किनारा तू समंदर,
मेरे बिन आखिर तू क्या है.

उनकी ज़ुल्फें ऐसी बिखरीं,
बादलों का सर झुका है.

ना मिला उससे दुखी क्यूँ,
सोचो तुमको क्या मिला है.

राम ने जो भी सहा दुख,
अपनों ने ही सब दिया है.

आज रावण फिर मरेगा,
आज ‘दानी’ दशहरा है.

•••

▪️
• भरोसे का नशा

ज़ख़्मों से झगड़ा भला कौन करे,
खुशियों का दर्द सहा कौन करे.

चाँदनी बादलों में छिप जाए,
तो उजालों से रज़ा कौन करे.

मेड़ों में फ़सलें उगेंगी तो फिर,
खेतों का ध्यान रखा कौन करे.

गर विदेशों से बहू आने लगीं तो,
मुल्क वालों से वफ़ा कौन करे.

अपने ही धोख़ा अगर देने लगे,
तो भरोसे का नशा कौन करे.

इश्क़ नाकामी का पर्याय बना तो,
दिल लगाने की ख़ता कौन करे.

दिल के दरिया में मुहब्बत पले तो,
तेरी आँखों में फंसा कौन करे.

•••

• संपर्क-
• डॉ. संजय दानी
[ 96301 27705 ]
• प्रदीप भट्टाचार्य
[ 94241 16987 ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन