‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
‘साहित्य सृजन परिषद्’ के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ ने कहा कि-
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जुलाई, 2026 को अपराह्न 2.30 बजे से इंदिरा गाँधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में ‘पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है.
गोष्ठी में मुख्य अतिथि स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला होंगी. अध्यक्षता प्रख्यात संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा होंगे. विशिष्ट अतिथि होंगे- इंदिरा गाँधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक काशीनाथ वर्मा, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, समाजसेवी घनश्याम कुमार देवांगन.
स्वागत उद्बोधन परिषद् के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ और आभार व्यक्त परिषद् के उपाध्यक्ष टीआर कोसरिया ‘अलकरहा’ देंगे.
संचालन सुस्थापित कवयित्री शुचि ‘भवि’ करेंगी.
‘साहित्य सृजन परिषद्’ के महासचिव ओमवीर करन, संरक्षक- राजकुमार भल्ला ‘आर्य’ ,उपाध्यक्षा द्वय- नीता कम्बोज ‘शीरी’ और नीलम जायसवाल, कोषाध्यक्ष- माला सिंह, सचिव- टीएन कुशवाहा ‘अंजन’ और मीडिया प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने इस काव्य गोष्ठी में भिलाई-दुर्ग के समस्त रचना कारों, काव्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है.
🙏
[ • ये जानकारी डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने दी. ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)