■बचपन आसपास. ■डॉ. बलदाऊ राम साहू.
4 years ago
220
0
♀ मन करता है.
♀ डॉ. बलदाऊ राम साहू.
[ आदर्श नगर,जिला-दुर्ग,छ. ग. ]
मन करता है पंछी बनकर
आसमान में उड़ जाऊँ
तारों के सँग बात करूँ औ’
गीतों से मन बहलाऊँ।
मन करता है तितली बनकर
फूलों पर मैं मँड़राऊँ
और साथियो, भौंरे बनकर
राग-रागिनी मैं गाऊँ।
मन करता है नदिया बनकर
मैं निर्मल नीर बहाऊँ
अपने शीतल मीठे जल से
पथिकों की प्यास बुझाऊँ।
मन करता है पेड़ बनूँ औ’
लेकर पुरवाई आऊँ
मधुर और रसदार फलों से
बच्चों का मन ललचाऊँ।
मन करता है पथ बनूँ और
राही को राह दिखाऊँ
कोई पथ से भटक न पाए
ऐसा कुछ मैं कर जाऊँ।
■कवि संपर्क-
■94076 50458
●●● ●●●
chhattisgarhaaspaas
Previous Post ■बचपन आसपास. ■तारकनाथ चौधुरी.
विज्ञापन (Advertisement)