भिलाई ब्रेकिंग- निर्दलियों और बागी प्रत्याशियों से होने वाले नुकसान और भीतरघात पर अंकुश लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया टीम का गठन.
4 years ago
138
0
भिलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाय चुनाव को लेकर समन्वय समिति व अनुशासन समिति की सूची जारी कर दी। समन्वय बनकर चुनाव लड़ने, निर्दलियों से होने वाले लाभ हानि की समीक्षा तथा भीतरघातियों पर नजर रखने के लिए समिति का गठन किया गया है।

समन्वय समिति में भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, प्रदीप चौबे, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेंद्र साहू, नीता लोधी, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, गया पटेल, अश्वनी साहू, जवाहर वर्मा, विजय साहू, धर्मेंद्र यादव, आरएन वर्मा, तुलसी साहू गिरी राव को शामिल किया गया है।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने तीन सदस्यीय अनुशासन समिति की भी घोषणा की है। जिसमें गिरी राव, विजय साहू तथा किशन यादव को सदस्य बनाया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)