- Home
- Chhattisgarh
- ■छालीवुड इन दिनों. ■भोजपुरी ‘दबंग भऊजी’.
■छालीवुड इन दिनों. ■भोजपुरी ‘दबंग भऊजी’.
■ भोजपुरी फ़िल्म ‘दबंग भऊजी’ की शूटिंग की तैयारी.
■ नये कलाकारों को वर्कशॉप के द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है.
माँ काली इंटरटेनमेंट और मैड जोन फि़ल्म मेकर्स (मुंबई )के बैनर तले बन रही भोजपुरी फि़ल्म दबंग भउजी का प्री प्रोडक्शन का कार्य इन दिनों बड़े ही जोर शोर से चल रहा है। इसके लिए फिल्म के प्रोडयूसर और डायरेक्टर द्वारा लगातार लोकेशन का चयन किया जा है। फि़ल्म के निर्देशक कमल गोरखपुरी (वीर जी) नें एक मुलाक़ात में बताया कि हम एक बेहतर फि़ल्म बनाने के लिए तैयारी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, ताकि फिल्म दूसरे फिल्मों से अलग हटकर और बहुत ही जर्बदस्त एक ऐसी फिल्म बने की दर्शकों के दिल में उतर जाये और यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आये। इसके लिए उन्होंने लंबे समय ये पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे है। इस फि़ल्म में देश के कोने कोने से प्रतिभाशाली नए कलाकारों को चुना गया है जिसमें ज़्यादातर कलाकार उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से हैं। इसमें फिल्मों के मशहूर कलाकार तो अपने अभिनय का जलवा दिखायेंगे ही इसके साथ ही बहुत सारे नये कलाकारों को भी इस फिल्म के माध्यम से उनको अपना फिल्मों में काम करने का सपना भी पूरा करने जा रहे है। इसके लिए श्री गोरखपुरी ने जहां ऑडिशन के माध्यम से नये और बहुत ही प्रतिभावान कलाकारों का चयन किये है और उनको निखारने के लिए लगातार वर्कशॉप, फोटो शूट, रीहर्शल पिछले कई दिनों से करवा रहे हैं।
फिल्म के लेखक और निर्देशक कमल गोरखपुरी ने आगे बताया कि फि़ल्म का 75 प्रतिशत भाग जहां उत्तर प्रदेश के आकर्षक लोकेशन पर शूट किया जायेगा वहीं इसके शेष भाग को मुंबई के बेहतरीन स्थानों पर शूट किया जायेगा। इस फिल्म में अभिनय करने वाले नए कलाकारों में भी जबर्दस्त उत्साह का माहौल है क्योंकि इस फिल्म से उनका अपना सपना पूरा होने जा रहा है। भोजपूरी फिल्म दबंग भौजी में दबंग भौजी का प्रमुख रोल जहां मंजरी कसेरा करने जा रही है तो इसके दूसरे प्रमुख रोल में देश के जाने माने प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि एवं हिन्दी, भोजपूरी तथा छत्तीसगढी फिल्मों के बहुत ही जर्बदस्त एक्टर शमशीर सिवानी नजर आयेंगे। दबंग भऊजी का रोल निभाने वाली श्रीमती मंजरी कसेरा इससे पहले कई फीचर फि़ल्म और कई वेब फि़ल्मों के साथ ही कमल गोरखपुरी के निर्देशन में वेब सीरीज प्तहिन्दू स्थान में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं फिल्म के एक और प्रमुख कलाकार छोटन भाई भी इससे पहले बंधन प्रीत के और दहाड़ फिल्म में दबंग सरपंच का किरदार निभा कर दर्शकों के दिल में अपना अलग स्थान बना चुके है।
श्री कमल गोरखपुरी ने बताया कि फि़ल्म के कुछ मुख्य कलाकारों में शमशीर सिवानी, ऋषभ सिंह, शिबू यादव, टी एन त्रिपाठी,अफजल अली खान उर्फ छोटन भाई, अजय गौतम, आर एन खन्ना, जय श्री सिंह,अमित मिश्रा, विनोद पांडे, प्रकाश रंजन, अनिल करिया, सचिन कुमार, सतेंदर कुमार, चंदन कुमार मौर्या, मोहम्मद अरशद, सहाबुद्दीन आलम, मुबारक अली, प्रदीप मिश्रा मनोज प्रजापति, प्रदीप यादव, राधेश्याम वर्मा, भावना सिंह के अलावा और अन्य अनुभवी कलाकार है। पारिवारिक सामाजिक रोमांटिक एक्शन से भरपूर तथा कॉमेडी से सजी हुई ये फिल्म अब जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
[ शमशीर शिवानी,ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ]
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)