- Home
- Chhattisgarh
- ■छत्तीसगढ़ : मन की बात एवं आकाशवाणी रायपुर के उद्घोषक श्याम वर्मा को सेवानिवृत्त विदाई समारोह.
■छत्तीसगढ़ : मन की बात एवं आकाशवाणी रायपुर के उद्घोषक श्याम वर्मा को सेवानिवृत्त विदाई समारोह.
♀ छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ द्वारा आयोजित
♀ मुख्य अतिथि अशोक बजाज

♀ प्रकाश उदय का अभिनंदन
♀ छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष हैं-परसराम साहू

■रायपुर
मन की बात, एवं आकाशवाणी रायपुर के उद्घोषक श्री श्याम वर्मा जी को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम पारस होम मगरघटा अमलेश्वर में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुना एवं आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक श्री श्याम वर्मा जी को सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता मित्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपनी गीत, संगीत,गायन और साहित्य सृजन यात्रा तथा जिंदादिली की दास्तान सुनाई।आज वो भले ही सेवानिवृत्त हुए हैं किन्तु जब तक सेवा की पूरी शिद्दत से अपने कर्तव्यों को निभाया है।
अशोक बजाज जी ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रोताओं को एकसूत्र में बांधने वाले लोकप्रिय उद्घोषक रहे हैं।वे अभी भी उर्जावान है और प्रेरणा स्त्रोत बनकर हमारे श्रोताओं को विभिन्न विधाओं में सेवा देते रहेंगे।
साथ ही आकाशवाणी बालाघाट से रायपुर में जनवरी में स्थानांतरण से आए श्री प्रकाश उदय जी का अभिनंदन किया गया।आप भी प्रतिभा के धनी हैं और मूलतः भिलाई के निवासी हैं।
छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष परसराम साहू गुरुजी ने कहा कि हम सभी श्रोताओं ने रेडियो को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। श्रोता और उद्घोषक की दूरी श्रोता सम्मेलन के दौरान समाप्त हो गई तथा उद्घोषकों से आमने-सामने मिलकर अपनी बातों को रखा है। चावला जी के संचालन में
सभी श्रोताओं ने अपने अंदाज में परिचय देते हुए अपनी यादों को शेयर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत उद्घोषक अनिल सालोमन जी, शशांक खरे जी, गोपाल देवांगन जी,अरपा रेडियो की डायरेक्टर श्रीमती संज्ञा टंडन और लोकप्रिय कार्यक्रम अनीष के संग श्रोता मन पसंद प्रस्तुति देने वाले अनीश श्रीवास जी, शुभ्रा ठाकुर जी, सुजाता शुक्लाजी,सुमेधा जी, तथा विभिन्न शहरों से पधारे श्रोता छेदूलाल यादव धरसीवां, चंद्रपाल सिंह कटघोरा, पुरुषोत्तम सिंह रायगढ़, रविलाल सूर्यवंशी, प्रताप पांडेय, भावनदास खुशालानी, कृष्ण चंद्र सोनी, भिलाई कोहका, विनोद वंडलकर,अशोक पटेल,कमल लखानी, मनोहर डेंगवानी रायपुर,डोमन ठाकुर, कमलकांत गुप्ता, दुर्गा राम साहू चरडोंगरी पिपरिया,ललित बिजौरा, भवानी साहू संदीप,अमलेश्वर,संजय साहू, जैनेन्द्र गंजीर दुर्ग, प्रकाश पटेल, संग्राम सिंह ठाकुर,विनय शर्मा,भूपेश विश्वकर्मा कुम्हारी से अनेकों श्रोता सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन केशव साहू जी एवं आभार भाटापारा के हरमिंदर सिंह चावला जी द्वारा किया गया।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)