- Home
- Chhattisgarh
- ■भिलाई इस्पात संयंत्र : आरईडी कर्मियों को मिला नेहरू सम्मान.
■भिलाई इस्पात संयंत्र : आरईडी कर्मियों को मिला नेहरू सम्मान.
♀ रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की कर्मठता का सम्मान.
♀ जफ़र अहमद खान को व्यक्तिगत नेहरू अवार्ड मिला.
♀ नेहरू समूह पुरस्कार में पूरण दास बंजारे,राहुल सरकार, शिवप्रसाद, हरगोविंद अवधलिया, छत्रपाल ठाकरे,किशोर कुमार साहू और विनय कुमार टंडन को मिला.

■भिलाई
भिलाई स्टील प्लांट में रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) के कर्मियों की कर्मठता का सम्मान करते हुए मैनेजमेंट ने विभिन्न श्रेणी में नेहरू सम्मान दिया गया। इस संबंध में आयोजित समारोह में रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के महाप्रबंधक (प्रभारी) अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। आयोजन में व्यक्तिगत स्तर पर ज़फर अहमद खान को नेहरू अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समूह स्तर पर जवाहरलाल नेहरू समूह पुरस्कार भी कर्मियों को दिया गया। जिसमें पूरण दास बंजारे,राहुल सरकार, शिवप्रसाद ,हरगोविंद अवधलिया,छत्रपाल ठाकरे, किशोर कुमार साहू और विनय कुमार टंडन को सराहनीय कार्यो के लिए सन 2021 के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया समारोह मे महाप्रबंधक अरविंद चंद गोयल, अशोक कुमार गुप्ता एवं सहायक महाप्रबंधक भरत गोयल के साथ ही कार्मिक विभाग से लेबर ऑफिसर चैतराम साहू और अर्पिता उपस्थित थे ।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)