- Home
- Chhattisgarh
- ■कोरबा आसपास : संस्कार भारती ने मनाई भरत मुनि जयंती.
■कोरबा आसपास : संस्कार भारती ने मनाई भरत मुनि जयंती.
♀ लता मंगेशकर और बप्पी लहड़ी को दी गई श्रद्धांजलि.
♀ विविध कार्यक्रम हुए.
♀ पुरस्कार वितरण किये गए.

♀ मुख्य अतिथि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
♀ अन्य अतिथि- स्वाति रेगे,गायत्री शर्मा,हेमंत महुलीकर,जे.एस मानकर, शिव दुबे,जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया.
♀ संचालन अरुण दास वैष्णव, जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, हेमंत महुलीकर.

■कोरबा
संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा ने भरत मुनि जयंती के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर जैलगांव दर्री में विविध कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता पूजन के अवसर पर रोल प्ले प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। रोल प्ले प्रतियोगिता संस्कार भारती कोरबा इकाई द्वारा बाल, किशोर व युवा तीनों वर्ग में आयोजित की गई थी, जिसमें स्पंदन दीक्षित, प्राची नागदेव, डिकेश्वर साहू , आराध्या जायसवाल, रितिका श्रीवास,अस्मिता अग्रवाल,दर्श भारद्वाज,प्राची अग्रवाल, अंजना सिंह ठाकुर विजेता रहें। रोल प्ले प्रतियोगिता का जजमेंट डॉ शैलजा ठाकुर, चन्द्रिका गुर्जर व मनीषा अग्रवाल ने किया। साथ ही सुर सम्राज्ञी लता जी के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति उपस्थित कला साधकों द्वारा दी गई। लता जी के अमर गीतों की प्रस्तुति करने वाले कला साधको में अभिषेष श्रीवास्तव, लक्ष्मी महंत,अनूप अग्रवाल,आशी श्रीवास्तव, कमलेश वैष्णव, अरुण दास वैष्णव, गायत्री शर्मा, हेमन्त महुलीकर, स्वाति रेगे, प्रज्ञा बरेठ, आशीष श्रीवास्तव,अमिषी उपाध्याय, मनीषा तिर्की,आदि गायक गायिकाओं का नाम शामिल है। कार्यक्रम के अंत में लता मंगेशकर जी और बप्पी लहड़ी जी को श्रद्धाञ्जलि अर्पित किया गया तथा सभी गायक गायिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा नवरंग , विशिष्ट अतिथि स्वाति रेगे , संस्कार भारती की अध्यक्ष गायत्री शर्मा , छत्तीसगढ़ के प्रांतीय महा सचिव हेमन्त महुलीकर, प्रांतीय कोष प्रमुख जे एस मानसर, जिला इकाई कोरबा के महामंत्री शिव दुबे व सह महामंत्री जीतेंन्द्र वर्मा खैरझिटिया के अलावा नरेंद्र शर्मा, अरुण वैष्णव, अखिलेश श्रीवास, आषीष साहू, एस पी रेगे, युगल शर्मा, सीमा तिवारी, सरिता गुप्ता, मंजुला श्रीवास्तव, रामधन राठौर और कलासाधक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में भरत मुनि, लता मंगेशकर जी और संत रविदास के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। यहाँ यह बताना लाजिमी होगा कि यादें लता कार्यक्रम में स्वर कोकिला लता के गीतों की प्रस्तुति राज्य स्तर पर सम्पादित होनी है, जिसमे कोरबा से भी साधक गण भाग लेंगे । इस कार्यक्रम में सुनीता तिवारी और मधुसूदन गोस्वामी निर्णायक के साथ बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)