- Home
- Chhattisgarh
- ■बचपन आसपास : डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ [रायपुर]●
■बचपन आसपास : डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ [रायपुर]●
4 years ago
249
0
♀ नाना को लेकर
सखियों से बतियाती है
हँसती और हँसाती है
अपने नाना को लेकर
रोज़ घूमने जाती है
दरपन के आगे जाकर
मुँह बिचका इतराती है
लेना होता है जो भी
पापा से बतलाती है
डाँट न खाने के डर से
स्टेच्यू बन जाती है
गुस्सा हो जाती है जब
धीरे से मुसकाती है
फेंक खिलौने आँगन में
मम्मी से मँगवाती है
धूम मचाती है मिश्का
सबको रौब दिखाती है
नाचा करती है जब भी
नानी को नचवाती है

■कवि संपर्क-
■79748 50694
●●● ●●● ●●● ●●●
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)