- Home
- Chhattisgarh
- ■पाटन,जिला-दुर्ग : प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा-पाटन में योग दिवस मनाया गया.
■पाटन,जिला-दुर्ग : प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा-पाटन में योग दिवस मनाया गया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग शिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिक्षक खिलेंद्र कुमार साहू व ग्राम मर्रा के प्रतिभावान युवा अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को योग अभ्यास कराया ।

शिक्षक साहू ने बच्चों को बताया कि इस वर्ष योग दिवस सम्पूर्ण भारत मे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों में मनाया जा रहा है। योगाभ्यास के समय योग शिक्षकों के द्वारा बच्चों को ग्रीवा चालन, स्कंध खिंचाव, कटीशक्ति संचालन, जानू संचालन ,वृक्षासन, ताड़ासन पादहस्तासन, अर्धचक्रासन,त्रिकोणासन, दंडासन,आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया ।

इस अवसर पर प्रधान पाठक एम. एल.वर्मा जी ने बच्चों को इस वर्ष की थीम मानवता के लिए योग के विषय मे जानकारी दी व स्वस्थ शरीर और एकाग्रता के लिए प्रतिदिन योग करने के लिए सुझाव दिया।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक की पदाधिकारी सुचिस्मिता रावत, ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए हम सभी को योग को अपने जीवन में शामिल करें। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को मासिक धर्म जैसे विषयो पर खुलकर बात करने व ग्रीन रूम का उपयोग व संस्था केयर इंडिया द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो के विषय में जानकारी प्रदान की व एचडीएफसी बैंक के द्वारा बच्चों को फल एवं जूस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण श्रीमती उर्वशी देशमुख,लेख राम वर्मा ,प्राथमिक विभाग के प्रधान पाठक हेमंत कुर्रे ,महेंद्र साहू,दानेश्वर वर्मा,अशोक ओझा,अजय सेन, ममता सोनी,संजय साहू,पंकज यादव,व एचडीएफसी बैंक के अधिकारीगण,खोमेश कुमार वर्मा,विपिन बंछोर,यशवंत साहू,दुलेश साहू,नरेंद्र कुमार,चंद्रकांत वर्मा उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले ,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर ने शाला परिवार को बधाई दी है।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)