- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग और भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्त बदले गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी
दुर्ग और भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्त बदले गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी
4 years ago
203
0
राज्य प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अफसर लोकेश कुमार अब भिलाई नगर निगम के आयुक्त होंगे। लोकेश अभी तक राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।
अभी तक भिलाई नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य सेवा 2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को इसी पद पर दुर्ग नगर निगम में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)