- Home
- Chhattisgarh
- ■राजनांदगांव आसपास : मुकुंद राम साहू सेवानिवृत्त हुए [शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला-भनपुरी, विकास खंड-राजनांदगांव, छत्तीसगढ़]
■राजनांदगांव आसपास : मुकुंद राम साहू सेवानिवृत्त हुए [शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला-भनपुरी, विकास खंड-राजनांदगांव, छत्तीसगढ़]
♀ मुकंद राम साहू को सेवानिवृत्त होने पर शालेय परिवार द्वारा समारोहपूर्वक विदाई दी गई.

राजनांदगांव : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानपुरी, विकास खंड-राजनांदगांव में पदस्थ मुकुंद राम साहू प्रभारी प्राचार्य 62 वर्ष की सेवा पूर्ण दिनांक 30/06/22 को शिक्षा विभाग से सेवा निवृत हुए। 1 जुलाई 1982 से सेवा आरंभ कर 40 वर्ष की सेवा अवधि में ग्राम भर्रेगांव, सींघोला, मोहड़ , करमतरा में अपनी सेवाएं दी। रिटायरमेंट के अवसर पर शालेय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक बिदाई दी गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती गायत्री साहू,श्री, गैंदलाल सोनबोईर श्रीमती टेमरे प्र.पा. ,श्री अमिताभ सक्सेना संकुल समन्वयक , गुनीत राम साहू, माधो राम साहू, हमीरचंद साहू, संतोष साहू शाला प्रबंधन समिति के सदस्य स्टाफ तथा छात्र- छात्राए उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पश्चात अतिथि का स्वागत पुष्पहार, बैज एवं गुलाल लगाकर किया गया। कक्षा दसवीं, ग्यारवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगीत एवं विचार व्यक्त किया। श्रीमती ज्योति विनोद ने स्वागत उदबोधन करते हुए श्री साहू जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अनन्य प्रतिभा के धनी खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, मानस गायन एवं व्याख्या, निर्णायक ,सघे हुए मंच संचालक, संगीत के क्षेत्र में हारमोनियम एवं बेंजो वादक, गायन ,साहित्य लेखन जैसे बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना बताया। तथा संस्था प्रमुख होने से उनके मार्गदर्शन में शाला का परीक्षा परिणाम में उत्तरोत्तर वृद्धि, विभागीय गतिविधियों का समय सीमा में कुशलता पूर्वक संचालन किया जाना को उपलब्धि बताया। सभा को श्री गैंदलाल सोनबोईर , गुणीत राम साहू माधो राम साहू , संतोष साहू, जयनंदन साहू, बी. आर., वर्मा श्रीमती टेंभूरे, सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, अवन्तिका शर्मा, एन. आर. नेताम आदि ने सबोधित करते हुए सहज एवं सरल व्यक्तित्व की प्रसंशा की।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती शीतल दास व्याख्याता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लता देवांगन, अनिता देवांगन, पल्लवी पाटिल, ज्योति श्रीवास्तव, एस. एन. मंण्डावी, कैलाश राम साहू , हेमंत साहू, नीरेंद्र नीलम साहू, श्रीकांत, एन. नीति यदु, आर. नेताम का सहयोग प्रशंसनीय रहा। श्री साहू जी को शाला परिवार की तरफ से शाला श्रीफल एवं गिफ्ट भेट किया, सभी स्टाफ मेम्बर ने भी गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया।एवं स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।।
आभार प्रदर्शन श्रीमती तारा देशमुख व्याख्याता ने काव्य मय पंक्तियों से किया।।
[ ●समाचार प्रेषित : ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ ]
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)