इन ग्राहकों को यह एयरलाइन कंपनी दे रही शानदार ऑफर! फ्लाइट के बुकिंग पर मिल रहा 30% तक का डिस्काउंट
स्पाइसजेट अपने ग्राहकों को फ्लाइट बुकिंग पर करीब 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है.
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी यह स्पेशल ऑफर डॉक्टर, नर्स और पॅरामेडिकल स्टॉफ के लिए शुरू किया है. तो चलिए हम आपको इस ऑफर से संबंधित कुछ जरूरी बातों के बारे में बताते हैं-
स्पेशल ऑफर 20 सितंबर 2022 तक वैलिड है. वहीं बाकी पैसेंजर्स के लिए को नॉर्मल बुकिंग चार्ज का ही भुगतान करना होगा. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.spicejet.com पर जाकर ही बुकिंग करनी होगी. यह ऑफर केवल घरेलू फ्लाइट बुकिंग पर ही लागू होता है.
जिन लोगों ने इस ऑफर का इस्तेमाल करके बुकिंग कराई है उन्हें अपनी यात्री के दौरान अपने साथ वैलिड डॉक्यूमेंट भी रखना होगा. इसके लिए उन्हें Medical Council of India या स्टेट मेडिकल काउंसिल या इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट को अपने साथ रखना होगा. इसके साथ ही आपको अपनी वैलिड हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिखाना होगा. इसके साथ ही जरूरी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी आपको दिखाने को कहा जा सकता है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)