- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी ख़बर- भारत के लोगो को अगस्त महीने के इस दिन से मिलेगा 5G सुपरफास्ट इंटरनेट, यह कंपनी उपलब्ध करा रही है सर्विस
बड़ी ख़बर- भारत के लोगो को अगस्त महीने के इस दिन से मिलेगा 5G सुपरफास्ट इंटरनेट, यह कंपनी उपलब्ध करा रही है सर्विस
भारत में जियो आगामी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च करने जा रहा है यह दिन भारतीयों के लिए बेहद ही खास है आपको बता दें कि इस साल हमारा देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है ऐसे में आजादी के जश्न को दोगुना करने के लिए कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए 5जी सर्विस लॉन्च करने जा रही है आपको बता दें कि यह सर्विस 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एक नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा फिर चाहे वह इंटरनेट स्पीड हो या फिर कॉलिंग हो दोनों ही पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगी और ग्राहकों को वह एक्सपीरियंस मिलेगा जो इससे पहले कभी नहीं मिला था
हाल ही में Airtel ने भी अगस्त महीने के आखिर तक 5G सर्विस की शुरू करने की बात कही है. ऐसे में Jio को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी तयारी पूरी कर रखी है. इस हफ्ते की शुरुआत में, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया था कि वो पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाएंगे.”
5G सर्विस शुरू होने के साथ ग्राहकों को बिना रुकावट वाली सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड देखने को मिलेगी जो पहले से काफी बेहतर होने वाली है. इससे शिक्षा, कृषि, हेल्थ जैसे बड़े सेक्टर्स को काफी लाभ पहुंचने वाला है. आपको बता दें कि पहले आपको कॉलिंग के दौरान जो भी समस्याएं आती थीं वो अब पहले जैसी नहीं रहने वाले हैं. दरअसल 5G सर्विस के साथ ही कॉलिंग में होने वाली सभी तरह की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी और यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा. आपातकालीन प्रतिक्रिया से लेकर वैश्विक भुगतान से लेकर नेक्ट्स लेवल गेमिंग और मनोरंजन तक, संभावनाएं इस सर्विस के साथ असीमित हैं.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ विशेष संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)