- Home
- Chhattisgarh
- ⚾ छत्तीसगढ़ रायपुर की दो बेटियां थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मुकाबले में…
⚾ छत्तीसगढ़ रायपुर की दो बेटियां थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मुकाबले में…
⚾ भिलाई –
राजधानी रायपुर की दो बेटियों का चयन थाईलैंड में 19 अगस्त को होने जा रही इंटरनेशनल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला है। इनमें पद्मा ब्यौहार सीनियर महिला काता (16-60 आयु वर्ग) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं इशिता सिंह कैडेट (14-15 आयु वर्ग) में हिस्सा लेंगी। कबीर नगर रायपुर निवासी विकल्प ब्यौहार की बेटी पद्मा ने कराटे में अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 कांस्य जीते हैं।
उन्होंने गोवा में हुए नेशनल गेम्स में भी गोल्ड जीता था। पद्मा के पिता विकल्प ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 10 साल से कराटे की प्रेक्टिस कर रही है और आगे भी इस विधा में बेहतर परफॉर्म करना चाहती है। इसी तरह इशिता सिंह ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है। इसी तरह उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है।
पद्मा और इशिता को आगे अब 19 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट में इंटरनेशनल ओपन में भारत का नेतृत्व करने का अवसर को मिला है। दोनों 18 अगस्त को फ्लाइट से कोलकाता रवाना होंगे और वहां से बैंकाक और फिर फुकेट पहुंचेंगे। जहां दोनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कराते की प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ डेस्क से ]
🥎🥎🥎
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)