- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास ख़ास रिपोर्ट- छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब क्या नेता प्रतिपक्ष की बारी ? जाने क्या बन रहे समीकरण, किन नामों पर हो रही चर्चा, किनकी हो सकती है ताजपोशी
छत्तीसगढ़ आसपास ख़ास रिपोर्ट- छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब क्या नेता प्रतिपक्ष की बारी ? जाने क्या बन रहे समीकरण, किन नामों पर हो रही चर्चा, किनकी हो सकती है ताजपोशी
छत्तीसगढ़ वोटर्स संख्याबल के आधार पर देखें तो पिछड़ा वर्ग में ज़्यादा संख्या साहू समाज की छत्तीसगढ़ की सियासत में संख्याबल के आधार पर देखें तो पिछड़ा वर्ग में ज़्यादा संख्या साहू समाज की मानी जाती है, जबकि ठीक दूसरे पायदान पर कुर्मी समाज है।मानी जाती है, जबकि ठीक दूसरे पायदान पर कुर्मी समाज है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने इस पर फैसला कर लिया है। हालांकि यह आदेश कब तक होगा, यह तय नहीं हैं।
विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष के लिए जो नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं, उसमें बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर एवं नारायण चंदेल और आदिवासी समाज से भी कोई चेहरा हो सकता हैं।
नारायण चंदेल इसलिए बनाए जा सकते है –
दो दिन पूर्व ही पार्टी ने चंद्राकर को मुख्य प्रवक्ता बनाया है, इसलिए चंदेल की दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है है। इस तरह कुर्मी के बदले कुर्मी का भी समीकरण बनता है।
बृजमोहन अग्रवाल इसलिए हो सकते है नेता प्रतिपक्ष का चेहरा
बृजमोहन अग्रवाल को भी नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। वे सीनियर हैं। संसदीय नियम प्रक्रिया के जानकार भी हैं। विधानसभा में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की शुरुआत करते हैं।
जाने नेता प्रतिपक्ष को बदलने के इसलिए बन रहे हैं समीकरण-
नेता प्रतिपक्ष का हटना इसलिए तय है, क्योंकि एक ही जिले में दोनों बड़े पद नहीं दे सकते।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)