- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी ख़बर- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद नारायण चंदेल ने कहा कि बदलाव….प्रक्रिया है…, पढ़े पूरी खबर
बड़ी ख़बर- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद नारायण चंदेल ने कहा कि बदलाव….प्रक्रिया है…, पढ़े पूरी खबर
4 years ago
356
0
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के बदलाव के सवाल पर चंदेल ने कहा कि “बदलाव सतत प्रक्रिया है.
चंदेल ने कहा कि “विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. सभी विधायक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं.”
चंदेल ने कहा कि “चुनौती के समय मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार उखाड़कर फेंकना और आने वाले चुनाव में शान से कमल खिलाना यह हमारी प्राथमिकता है. हम सब टीम के साथ काम करेंगे.”
चंदेल ने कहा कि “छत्तीसगढ़ सरकार की दशा और दिशा ठीक नहीं है. झूठे वादे कर जनता का जनादेश कांग्रेस ने पाया है, सरकार के ख़िलाफ़ जनाक्रोश है. सदन में हम संख्या में सिर्फ़ चौदह हैं, लेकिन सरकार को घुटने टेकने पर हमने मजबूर कर दिया.”
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)