- Home
- Chhattisgarh
- अच्छी ख़बर- मोदी सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, मिलेगा सस्ता लोन और भी बहुत कुछ, पढ़े पूरी खबर
अच्छी ख़बर- मोदी सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, मिलेगा सस्ता लोन और भी बहुत कुछ, पढ़े पूरी खबर
मोदी कैबिनेट ने कम अवधि का लोन समय से चुकाने वाले किसानों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को जारी रखा है. ऐसे में जिन किसानों ने तीन लाख रुपए तक का लोन शॉर्ट टर्म के लिए लिया है, उन्हें ब्याज में 1.5 परसेंट की छूट मिलेगी.
इसके लिए सरकार ने बजट में 34,846 करोड़ रुपए का प्रोविजन किया है. इंटरेस्ट सबवेंशन, यानि लोन का ब्याज चुकाने पर किसानों को जो डेढ़ परसेंट की छूट मिलेगी, उसकी भरपाई के लिए सरकार ये भुगतान सीधे लोन देने वाले बैंक और सहकारी संस्थाओं को करेगी.
सरकार की ओर से सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए लोन दिया जाता है. इस लोन को कई किसान समय पर चुका देते हैं और जबकि काफी किसान किसी कारणवश समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं. ऐसे में जो किसान समय पर लोन चुका देते हैं, ऐसे किसानों के लिए ही ब्याज अनुदान योजना अनुदान यानी इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)