- Home
- Chhattisgarh
- अजब गजब- इस पालतू जानवर के साथ लगाएं प्रोफाइल फोटो, मिलेगी जल्द गर्लफ्रेंड! शोध में हुआ बड़ा खुलासा! पढ़े पूरी खबर
अजब गजब- इस पालतू जानवर के साथ लगाएं प्रोफाइल फोटो, मिलेगी जल्द गर्लफ्रेंड! शोध में हुआ बड़ा खुलासा! पढ़े पूरी खबर
अधिकतर लड़कियां उन लड़कों से प्रभावित होती हैं। जिनके प्रोफाइल पर पालतू डॉग के साथ पिक्चर लगी होती है। यह दावा है स्पेन की एक यूनिवर्सिटी ‘ University of Jaen’ की ओर से किया गया है। उन्होंने करीब 300 लड़कियों पर रिसर्च करके एक रिपोर्ट तैयार किया है। जिसको लड़कियों की सभी एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
रिसर्च के दौरान सामने आया कि लड़कियां ज्यादातर ऐसे लड़कों से अट्रैक्ट होती हैं जो अपनी प्रोफाइल पिक्चर पालतू डॉग्स के साथ लगाते हैं। यानी अपनी प्रोफाइल पर पालतू डॉग के साथ फोटो लगाने वाले लड़कों को आसानी से डेटिंग पार्टनर्स मिल जाती हैं।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में जानकर भले ही आपको हैरानी हो लेकिन University of Jaen के शोधकर्ता ने बाकायदा 300 अलग-अलग कॉलेज स्टूडेंट्स पर यह स्टडी की है। स्टडी के नतीजे साफ थे, 300 में से ज्यादतर लड़कियों ने ऐसे लड़कों को चुना जिनकी ऑनलाइन डेटिंग ऐप की प्रोफाइल पिक्चर पेट डॉग्स के साथ हो जबकि बिना पेट्स वाले लड़कों से उन्हें वो कनेक्शन महसूस नहीं हुआ।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)