- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- चुनावी घोषणा पत्र पर बेरोज़गारी भत्ते को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे का आया बड़ा बयान…उन्होंने कहा ऐसा कोई भी वादा हमने…., पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर- चुनावी घोषणा पत्र पर बेरोज़गारी भत्ते को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे का आया बड़ा बयान…उन्होंने कहा ऐसा कोई भी वादा हमने…., पढ़े पूरी खबर
4 years ago
185
0
भूपेश सरकार जिस घोषणा पत्र के दिए मसलों पर बनी उसमें बेरोज़गारी भत्ता का विषय नहीं होने का दावा मंत्री रविंद्र चौबे ने किया है।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि “नहीं, ऐसा कोई वादा ही नहीं किया गया था।बेरोज़गारी भत्ता का वादा नहीं किया गया था।”
मंत्री चौबे से तुरंत सवाल हुआ कि, अख़बारों में छपा था, वो आज भी मौजूद है, तो मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि
“आपका ये प्रश्न कभी आदरणीय मोदीजी या भाजपाईयों से कभी नहीं हो सकता क्या कि, दो करोड़ लोगों को आपने रोज़गार देने का वायदा किया था”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं कह रहा हूँ न.बेरोज़गारी भत्ता नहीं..लगभग औसत प्रदान किया जाएगा, शब्द को आप ध्यान से पढ़ लीजिएगा। सामाजिक कार्यों से जोड़कर।”
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)