- Home
- Chhattisgarh
- ⛔ भोजपुरी फिल्म : ‘ राही ‘
⛔ भोजपुरी फिल्म : ‘ राही ‘
3 years ago
330
0
पप्पू खान एवं रूपा मिश्रा अभिनीत, निर्माता एम एम खान व निर्देशक बब्लू खान की भोजपुरी फिल्म ‘ राही ‘ का मुहूर्त 10 सितम्बर को लखनऊ उत्तरप्रदेश में हुआ.
पी के एफ फ़िल्मस एंटरटेनमेंट एवं सी. फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बन रही है फिल्म ‘ राही ‘.
फिल्म के मुख्य भूमिका में पप्पू खान, रूपा मिश्रा, सुशील सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, जे. पी. सिंह, विद्या सिंह और संजू सोलंकी हैं.
संगीत अनुज तिवारी होंगे.
भोजपुरी फिल्म ‘ राही ‘ की कहानी पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर है, जिसे लखनऊ के विभिन्न रमणीय स्थलों पर फिल्माया जा रहा है. गीत और एक्शन भी फिल्म में होगा.
लेखक संजय महतो, प्रोडक्शन हेड निजाम खान, एक्शन निर्देशक उस्मान अंसारी, नृत्य अशोक माइती, ड्रेस डिजाइनर विवेक कुमार और फिल्म प्रचारक रितिक कौशिक हैं.

[ •शमशीर सिवानी ]
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)