- Home
- Chhattisgarh
- ◾️ भिलाई : हितचिंतक सहकारी ऋण समिति के संचालक सदस्यों का निर्वाचन 6 नवम्बर 2022 को…
◾️ भिलाई : हितचिंतक सहकारी ऋण समिति के संचालक सदस्यों का निर्वाचन 6 नवम्बर 2022 को…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र में बीएसपी कार्मिकों द्वारा बनाई गई कई सहकारी संस्थायें कार्यशील हैं.
50 वर्ष पूर्व बनाई गई सहकारी समिति में छत्तीसगढ़ सहकारी साख समिति, इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी,बीएसपी एम्पलाईज को – आप. वेलफेयर सोसायटी, आदर्श सोसायटी, रोज को – आप सोसायटी, श्रमिक सहकारी और ‘ हितचिंतक सहकारी ऋण समिति ‘
हितचिंतक सहकारी ऋण समिति [सेक्टर – 1,ए मार्केट] के संचालक मंडल के 11 सदस्यों का विधिवत निर्वाचन 6 नवम्बर 2022 [रविवार] को सिंधु भवन [सेक्टर -4, भिलाई] में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, निर्धारित समय पर संस्था के लगभग 3 हजार सदस्य वोट डालकर 11 संचालक [डायेरक्टर ] चुनेंगे.
निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग [6], अनारक्षित महिला [1], अनुसूचित जाति वर्ग [1], अनुसूचित जनजाति वर्ग [1], अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष [1] और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला [1] से प्रतिनिधि चुने जायेंगे.
इस चुनाव में 3 पैनल अपने अपने लुभावने वादों के साथ मैदान में जोरआजमाइश कर रहे हैं.
बड़े मजे की बात यह भी है कि तीन पैनल का नाम भी ‘ हितचिंतक ‘ है.
•हितचिंतक [वर्तमान/मजूमदार]
इस पैनल को लीड वर्तमान अध्यक्ष रहे सब्रत मजूमदार कर रहे हैं.
•हितचिंतक [पुराना ]
इस पैनल का यह कहना है हम सब पुराने संचालक हैं.
•हितचिंतक [सुरेंद्र महान्ती]
इस पैनल को लीड सुरेंद्र महान्ती कर रहे हैं.
अब 6 नवंबर को देर रात को ही पता चल पाएगा कि कौन सा ‘ हितचिंतक ‘ संस्था के सदस्यों के लिए ‘ हितचिंतक ‘ साबित होगा.
कौन बनेगा ‘ हितचिंतक ‘ अध्यक्ष
सब्रत मजूमदार
रवि सिंह ठाकुर
सुरेंद्र महान्ती
❓❓❓



🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)