- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- गोबर पेंट से रोगन होगा सभी सरकारी भवन, सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गोबर पेंट से रोगन होगा सभी सरकारी भवन, सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों में भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का अनिवार्यतः उपयोग करने के निर्देश दिये हैं. पहले भी जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जानेपर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.
मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को मुख्य सचिव को सभी विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों को भवनों के रंगरोगन के लिए गोबर पेंट काउपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश जारी करने को कहा है. सीएम बघेल ने कहा है कि गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण औरपर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण होगा. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला स्व सहायता समूह की बड़ा मुनाफ़ा होगा.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)