- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : समाजसेवी संस्था ‘ लीनेस क्लब ‘ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ… सविता श्रीवास्तव [अध्यक्ष], नंदिनी अवस्थी [सचिव] और सीमा कुखरानिया बनीं कोषध्यक्ष…
भिलाई : समाजसेवी संस्था ‘ लीनेस क्लब ‘ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ… सविता श्रीवास्तव [अध्यक्ष], नंदिनी अवस्थी [सचिव] और सीमा कुखरानिया बनीं कोषध्यक्ष…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : शहर की समाज सेवी संस्था लीनेस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी सत्र 2023 के लिए शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, सचिव नंदिनी अवस्थी और कोषाध्यक्ष सीमा कुखरानिया को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शपथ अधिकारी एवं डिस्ट्रिक्ट संपदा की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सोनाली ओस्तवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विशेष अतिथि चीफ एडवाइजर मृदुला रोजिनदार, कैबिनेट सचिव रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरोज कोटाड़िया, डिस्ट्रिक्ट बीआरओ नूतन गंधक और एरिया ऑफिसर मोना सिंह उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में सोनाली ओस्तवाल ने समाज सेवा में संवेदना एवं समरसता का महत्व समझाया। अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव में आगामी सत्र के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताईं। कार्यक्रम का मंच संचालन करुणा बंसल ने किया।
क्लब की वरिष्ठ सदस्य गीता मिश्र, जयंती शर्मा, सुषमा उपाध्याय और प्रिया रस्तोगी के साथ-साथ अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी में समाज सेवा की शपथ ली।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)