- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : सेल स्वर्ण जयंती वॉलीबॉल चैंपियनशिप.. 18-21 जनवरी को पंत स्टेडियम सेक्टर – 1,भिलाई में..
भिलाई : सेल स्वर्ण जयंती वॉलीबॉल चैंपियनशिप.. 18-21 जनवरी को पंत स्टेडियम सेक्टर – 1,भिलाई में..

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : चार दिवसीय सेल स्वर्ण जयंती वालीबॉल चैंपियनशिप 18 से 21 जनवरी 2023 तक वॉलीबॉल कंपलेक्स पंत स्टेडियम सेक्टर 1 मे आयोजित की जाएगी l यह चैंपियनशिप सेल के अंतर्गत आने वाली 11 टीमों के मध्य होगा l भिलाई स्टील प्लांट के अलावा जो अन्य 10 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेगी वह प्रकार हैं :- बोकारो स्टील लिमिटेड, ISP बर्नपुर, ASP दुर्गापुर, DSP दुर्गापुर, सेल यूनिट रांची, कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली, CMO कोलकाता, SSP सेलम, RSP राउरकेला, VISL भद्रावती l
श्रीमती निशा सोनी मुख्य महाप्रबंधक (P&A), श्री एस.के सोनी, महाप्रबंधक (Personnel & Mines) तथा श्री सहीराम जाखड़, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी तथा उप महाप्रबंधक, खेल सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, ने आज भिलाई इस्पात संयंत्र वॉलीबॉल टीम के सदस्यों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की l
भिलाई स्टील प्लांट की टीम इस प्रकार है :- विनोद नायर(Captain) अरुण यादव, राजदेव राय, राजेंद्र राय, जी.मुरली राव, चंदन राव, लल्लन, पी. मनोज, वी.के. पाटले, एस.पी.यादव, राजकुमार, लक्ष्मी नारायण, तथा प्रशिक्षक श्री दीपक मित्रा एवं प्रबंधक श्री ख्वाजा अहमद है l कल इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 6:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बन दासगुप्ता द्वारा किया जाएगा
उनके साथ श्री एम. एम. गद्रे कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन तथा भिलाई स्टील प्लांट के अन्य कार्यपालक निदेशकगण और उच्च अधिकारी शामिल होंगे l
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)