- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : सुरक्षा सप्ताह अभियान में सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्युट ने भी दी भागीदारी…
भिलाई : सुरक्षा सप्ताह अभियान में सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्युट ने भी दी भागीदारी…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : छत्तीसगढ़ शासन यातायात पुलिस विभाग नेहरू नगर चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में चल रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान मैं आए फायर सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई के सभी छात्रों को पुलिस विभाग अधिकारी गणों के द्वारा सड़क पर कैसे अपने आप को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं और दो पहिया वाहन को किस प्रकार से चलाना है चार पहिया वाहन को किस प्रकार से चलाना है सड़क पर कौन-कौन से चिन्ह बने रहते हैं जेब्रा- क्रॉस लाइन का क्या महत्व होता है लाल बत्ती होती है तो सब लोग रुक जाते हैं परंतु पीली बत्ती होने पर कुछ निकलने के चक्कर में जल्दबाजी करते हैं औरउसी समय ही सड़क पर हादसा या घटनाएं होती हैं हमें सड़क पर चलते समय यातायात के किन किन नियमों का पालन करना है की बारीकियों से जानकारी प्राप्त हुई.
फायर सेफ्टी संस्था से मनोज ठाकरे, एस एल धनकर, निलेश कुमार और सभी छात्रों ने यातायात पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)