- Home
- Chhattisgarh
- कोयला खदान में मजदूरों की मौत पर सीएम बघेल ने जताया गहरा शोक
कोयला खदान में मजदूरों की मौत पर सीएम बघेल ने जताया गहरा शोक
3 years ago
178
0
राजधानी रायपुर से सटे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में तालाब किनारे कोयले की राख में खुदाई के दौरान दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं, वहीं 15 साल की बच्ची घायल हो गई । मामला सिलतरा चौकी का है । वहीं घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)