- Home
- Chhattisgarh
- खेल आसपास : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, 26 फरवरी से…
खेल आसपास : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, 26 फरवरी से…

👉 जय हनुमान व्यायामशाला कुम्हारी द्वारा आयोजित प्रथम सीएम ट्रॉफी…
👉 लाखों के पुरुस्कार…
👉 प्रवेश शुल्क 500रु.
👉 महिला व दिव्यांग के लिए निशुल्क

जिला – दुर्ग कुम्हारी [छत्तीसगढ़ आसपास] : *जय हनुमान व्यायामशाला कुम्हारी द्वारा 26 फरवरी 2023 को प्रथम सीएम ट्रॉफी ‘ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया जा रहा है.
मुख्यअतिथि युवाओं के आइकॉन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल होंगे.
प्रतियोगिता में ‘ मि. छत्तीसगढ़ ‘ को स्पोर्ट्स बाईक और अनेकों पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे.
👉 नियम व शर्तें –
01. प्रतियोगिता का नाम : सीएम ट्रॉफी मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता-2023
02. प्रतियोगिता का वर्ग :
(अ) पुरुष ओपन वर्ग (बॉडी बिल्डिंग) 55, 60, 70, 75, 80, 80 किलोग्राम वर्ग
(ब) मेन्स फिजिक – ओपन कैटेगरी
(स) वुमन्स बॉडी बिल्डिंग – ओपन कैटेगरी
(द) मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी
(ई) दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी
03. पुरस्कार के प्रकार –
पुरुष ओपन (बॉडी बिल्डिंग) और मेन्स फिजिक
प्रथम – एलईडी टीवी एवं नगद पुरस्कार
द्वितीय वाशिंग मशीन एवं नगद पुरस्कार
तृतीय – मिक्सर ग्राइन्डर एवं नगद पुरस्कार
मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग ओपन – स्पोटर्स बाईक
वुमन्स वॉडी बिल्डिंग
प्रथम – वाशिंग मशीन एवं नगद पुरस्कार
द्वितीय मिक्सर ग्राइन्डर एवं नगद पुरस्कार
तृतीय – इंडक्शन एवं नगद पुरस्कार
विशेष: सभी वर्गों में चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रवेश शुल्क: रु. 500, नोट-महिला एवं दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु प्रवेश निःशुल्क रहेगी।
समय – बॉडी वेट दोपहर 12 बजे से एवं प्रतियोगिता संध्या 3.00 बजे से होगी ।
निर्णय : किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायकों का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा।
आयोजन स्थल : वार्ड 15, बैडमिन्टन गार्डन, कपड़ा मार्केट के पास, कुम्हारी, जिला-दुर्ग
खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उक्त प्रतियोगिता में लाखों के पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें विजेताओं को नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी खेल कोटे से भर्ती हो सकेगी।
[ सुरेश वाहने, ब्यूरो प्रमुख ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)