- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ज्ञान चतुर्वेदी को मिला ‘ हिंद शिरोमणी सम्मान ‘
भिलाई : ज्ञान चतुर्वेदी को मिला ‘ हिंद शिरोमणी सम्मान ‘
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और शहर की कला-संस्कृति के क्षेत्र में एक विशिष्ट दर्जा रखने वाले ज्ञान चतुर्वेदी को हाल ही में जयपुर में हिंद शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया। जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्विद्यालय के कालिंदी सभागार में भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा अंर्तराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं हिन्द शिरोमणी सम्मान समारोह का उच्च स्तरीय आयोजन किया गया था। जिसमें
देश विदेश से समाजसेवा, कला-संस्कृति,खेलकूद,शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रहे 200 से अधिक विशिष्ट गुणीजनों की उपस्थिति में समाजसेवी एवं पत्रकार पवन कपूर ने ज्ञान चतुर्वेदी को हिंद शिरोमणी सम्मान पत्र,शील्ड,मैडल देकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कला-संस्कृति के माध्यम से रुसी-भारतीय मैत्री को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया गया। इस अवसर पर डीसीपी जयपुर श्रीमति मीणा एवं कार्यक्रम के आयोजक शैलेश माथुर एवं निर्देशक डाॅ निशा माथुर उपस्थित थे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)