- Home
- Chhattisgarh
- गौतम अडानी को लगा 9.5 लाख करोड़ का झटका, सिर्फ 9 दिन में घटी पूंजी
गौतम अडानी को लगा 9.5 लाख करोड़ का झटका, सिर्फ 9 दिन में घटी पूंजी
अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट लगातार जारी है। कंपनी साख कायम करने के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रही है लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पा रहे।
स्टॉक्सबॉक्स के शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले नौ कारोबारी दिनों में समूह की सभी कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 9.5 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 49 प्रतिशत तक गिर चुका है। उन्होंने कहा कि एफपीओ को वापस लेना गलत साबित हुआ है। अडानी समूह की सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप नौ दिनों में 9.5 लाख करोड़ रुपये तक कम हो चुका है।
सप्ताह के पहले दिन का कारोबार बंद होने पर अडानी समूह की दस में से छह कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 10 प्रतिशत टूट गया जबकि अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडाणी विल्मर के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इसका शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया था लेकिन बाद में इसकी स्थिति सुधर गई। उधर, समूह की चार कंपनियों ने गिरावट के रुख के बीच भी बढ़त भी दर्ज की। इनमें अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड में 9.46 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रही। अंबुजा सीमेंट में 1.54 प्रतिशत, एसीसी में 2.24 प्रतिशत और एनडीटीवी में 1.37 प्रतिशत का सुधार देखा गया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)