- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की वापसी पर, क्या आम जनता का रुझान बढ़ रहा है ❓
छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की वापसी पर, क्या आम जनता का रुझान बढ़ रहा है ❓
न्यायधानी बिलासपुर राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से महानगरीय जिला हैं, उच्च न्यायालय, रेल जोन, एस.ई.सी.एल. और गुरू घासीदास युनिवर्सिटी का होना इसकी महत्ता को बढ़ाता हैं। राजनैतिक पार्टी में भाजपा दो दशक तक इस विधानसभा पर अपना झण्डा गाड़ रखा था।
’’अति महत्वाकांक्षा में डूबे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के विश्वास पात्रों, पदाधिकारियों की वजह पूर्व मंत्री को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बिलासपुर जिला को मच्छर मुक्त करने की योजना सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट को जिस प्रकार उनके भाजपा पदाधिकारी तथा तत्कालीन सभापति रहे अशोक विधानी और महापौर रही कांग्रेस की ’वाणी राव’ वर्तमान (प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष) के साथ पूरे पांच वर्ष छत्तीस का आंकडा़ बना रहा और इसका असर शहर में चल रहे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के वहू प्रतीक्षित योजना सीवरेज पर पड़ा। पूरा शहर खोदापुर बन गया। अधिकारियों पर भाजपा नेताओं का दबाव रहा, चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और महापौर ’वाणी राव’ कांग्रेस की महापौर बनी थी, और नगर निगम के अध्यक्ष पर अशोक विधानी थे।
’’शहर में उन्नीस जाने गयी। जनता भी क्रोधित थी सीवरेज कंपनी के कर्ताधर्ता, निगम के अधिकारी बेचारे दोधारी तलवार पर चल रहे थे और इसका खामियाजा जनता भूगत रही थी। पूर्व मंत्री को अंधेरे में रखकर शायद इस प्रकार का खेल चल रहा था, और इसकी वजह पूर्व महापौर कांग्रेस की ’वाणी राव’ को कहना पड़ा कि मुझे पूरे कार्यकाल में चैन से भाजपाई नेताओं ने काम नहीं करने दिया।
’’2023 का चुनाव नजदीक हैं, और पूरे पांच साल बीतने जा रहे हैं, वर्तमान विधायक शैलेेष पाण्डे और शहर कांग्रेस की तू-तू, मैं-मैं, में शहर का विकास बीस साल पीछे चला गया हैं, कारण भी हैं। नगर निगम जहां से जनता की मूलभूत सुविधा का सृजन होता हैं, वहां कठपुतली महापौर के हाथ में शहर की कमान हो तो फिर शहर विकास की आशा करना ‘‘गुण की जलेबी दिल की तसल्ली‘‘ की तरह हैं। जनता भी उब चुकी हैं। ऐसे में शहर के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की वापसी की ’सुगबुगाहट’ चर्चा में का विषय बन रहा हैं।
’’पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को 2023 के चुनाव में युवाओं का साथ मिलना और पुराने संगठन, संस्थाओं के पदाधिकारियों का झुकाव भी यह सब बताने कापी हैं। क्या 2023 में अमर अग्रवाल की वापसी होने वाली है, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी चल रही हैं, वैसे भी वाॅर्ड 18 का चुनाव जिताकर अमर अग्रवाल ने आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने सफल रहे।
[ राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)