- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] द्वारा कांग्रेस के कई नेताओं के यहाँ दबिश, जांच शुरू…
छत्तीसगढ़ : केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] द्वारा कांग्रेस के कई नेताओं के यहाँ दबिश, जांच शुरू…

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास] : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक पहले केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] मनी लॉन्डिंग और कोयले की लेवी की जांच करने के लिए सोमवार [20 फरवरी] को 60 सदस्यीय टीम एक साथ रायपुर, भिलाई, बिलाईगढ़, धमतरी और खरोरा पहुंची.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भवन एवं सन्नीमाण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेव राय, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, धर्मेंद्र यादव और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के यहाँ दबिश देकर, ईडी टीम उनके घरों में दस्तावेजों, नकदी और लेनदेन की जांच और पूछताछ कर रही है.
भिलाई –

राहुल गांधी की ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ के बाद भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव का राजनीति कद बड़ा हो गया था. इस यात्रा के बाद से ही देवेंद्र यादव सेंट्रल एजेंसियां की नजर उन पर थी.
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा –
भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से केंद्र सरकार हिल गई है. केंद्रीय जांच एजेंसियों का केंद्र सरकार गलत उपयोग कर रही है. ईडी के छापों से कांग्रेसी झुकने वाली नहीं है
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा –
ईडी अपना काम कर रही है. जिला पुलिस शांति व्यवस्था बनाए हुए हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)