• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के साथी मयंक सिंह के 3 शूटर गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के साथी मयंक सिंह के 3 शूटर गिरफ्तार…

3 years ago
426

 थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित आर.के.टी.सी. कम्पनी के सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले की घटना को दिये थे अंजाम।
 आरोपियान घटना के बाद से लगातार चल रहे थे फरार।
 सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजो तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को हरियाणा, मध्यप्रदेश एवं मुम्बई किया गया गिरफ्तार।
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की 03 संयुक्त टीम को अलग-अलग स्थानों के लिये किया गया था रवाना।
 आरोपी हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह एवं बलविंदर सिंह है मूलतः हरियाणा के निवासी तथा आरोपी आशिष निकम है मूलतः मध्य प्रदेश का निवासी।
 पूछताछ में आरोपियों द्वारा आर.के.टी.सी. कम्पनी के मालिक डराने एवं पैसे की रंगदारी के लिये घटना को अंजाम देना बताया गया।
 आरोपी हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को हरियाणा पुलिस की सहायता से फतेहाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर लाया जा रहा है रायपुर।
 आरोपी बलविंदर सिंह को बुराहनपुर पास पठानकोट एक्सप्रेस टेªन से एवं आरोपी आशीष निकम को नवघर मुम्बई से किया गया है गिरफ्तार।
 आरोपियों को गिफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिस्टल एवं 01 जिन्दा कारतूस किया गया है जप्त।
 आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 97/2023 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – प्रार्थी अरविंद कुमार तिवारी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पौवा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा वर्तमान में रायपुर में शंकर नगर एम.आई.जी 07 सेक्टर 02 स्थित आर.के.टी.सी कम्पनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 11.02.2023 के शाम करिबन 06.52 बजे अपने अन्य 03 साथियों के साथ ड्यूटी में कम्पनी के गेट के पास बैठा था, इसी दौरान शंकर नगर स्थित रंजना सोनोग्राफी सेंटर के तरफ से दोपहिया वाहन क्र सी जी 04 ए जे 0614 सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के कम्पनी के आगे तरफ गये, फिर पुनः कम्पनी के तरफ वापस आकर गेट पर बैठे प्रार्थी तथा उसके साथियों पर हत्या करने की नियत से पिस्टल से गोली फायर कर फरार हो गये थे। जिस पर दोपहिया वाहन सवार अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 97/2023 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना को पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर श्री अजय यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके अन्य साथी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर घटना में संलिप्त अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थ्ल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के एवं घटना स्थल के आस-पास क्षेत्रों पर बारिकी से निरीक्षण व सर्चिंग पर एक लावारिस दोपहिया वाहन क्र सी जी 04 ए जे 0614 पण्डरी स्थित मण्डी गेट के पास लावारिस हालत में प्राप्त हुई साथ ही उसमें अज्ञात आरोपियों द्वारा वारदात के समय लगाये गये हेलमेट व जैकेट भी बरामद हुआ जिस आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग किया गया था तथा घटना पश्चात् दोपहिया वाहन के पहचान होने के भय से दोपहिया वाहन को उक्त स्थल पर छोड़कर फरार हो गये थे। उक्त दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चोरी का वाहन होना ज्ञात हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी विशलेषण एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी बलविंदर सिंह एवं हैरी सिंह उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह हरियाणा के फतेहाबाद में होना ज्ञात हुआ। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम को फतेहाबाद हरियाणा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा फतेहाबाद हरियाणा पुहंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए हरियाणा पुलिस की सहायता से हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को पकड़ा गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह द्वारा आर.के.टी.सी. कम्पनी के संचालक से पैसे वसूली हेतु उक्त घटना को अपने अन्य 02 साथी बलविंदर सिंह एवं आशीष निकम के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने के साथ ही बलविंदर सिंह के पठानकोट एक्सप्रेस से भागने संबंध में बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा लगातार 24 घंटे सफर करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को बुराहनपुर मध्यप्रदेश के पास पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान तकनीकी विशलेषण के माध्यम से घटना में संलिप्त अन्य आरोपी आशीष निकम को मुम्बई में लोकेट किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 01 अन्य टीम को मुम्बई रवाना किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई पहुंच कर आरोपी आकाश निकम की पतासाजी करते हुए आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया जा रहा है।
’ गैंगस्टर मयंक सिंह अंतर्राष्ट्रीय मलेशियन नम्बर से कर रहा है गैंग को ऑपरेट-
आरोपियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना गैंगस्टर मयंक सिंह मलेशिया के मोबाईल नम्बर से आरोपियों को कॉल करके अपने लोकल नेटवर्क के माध्यम से उक्त घटना को कारित करने हेतु आरोपियों को दोपहिया वाहन, पिस्टल मय कारतूस उपलब्ध कराकर घटना को अंजाम दिया गया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि गैंगस्टर मयंक सिंह अंतर्राष्ट्रीय कॉल करके हैरी उर्फ पाली उर्फ हरपाल सिंह को उक्त घटना को अंजाम देने हेतु 02 लाख रूपये में सौदा किया था। पैसे के लालच में आकर हैरी ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ रायपुर शंकर नगर स्थित आर.के.टी.सी. कम्पनी के ऑफस में सुरक्षा गार्ड के ऊपर गोली चलाकर घटना को अंजाम दिये थे।
’ गैंगस्टर अमन साहू एवं मयंक सिंह द्वारा पूर्व में भी आर.के.टी.सी. कम्पनी को निशाना बनाकर रंगदारी की मांग हेतु उक्त प्रकार के घटनाओं को दिया गया था अंजाम जो निम्नानुसार है-
01. आरोपियों ने बताया कि अमन साहू गैंग झारखंड में कार्यरत कंपनियों एवम व्यापारियों से अवैध उगाही करता है, इसी उद्देश्य से आरकेटीसी कंपनी से काफी समय से रंगदारी टैक्स की मांग कर रहा था, किंतु आरकेटीसी कंपनी के द्वारा टैक्स नहीं देने के कारण कारोबारियों पर दबाव बनाने हेतु उक्त फायरिंग की घटना की गई थी। उक्त गैंग ने आरकेटीसी कंपनी से रंगदारी टैक्स वसूली हेतु दबाव बनाने की नियत से लगभग 1.5 वर्ष पूर्व भी हजारीबाग स्थित ऑफिस में फायरिंग कराया गया था जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना कोर्रा जिला हजारीबाग में भी मामला दर्ज है, जिसमें आरोपीगण की हजारीबाग में गिरफ्तारी हुई थी।
02. दिनांक 30 सितंबर 2022 के शाम करीब 6रू20 बजे टीपी नगर कोरबा स्थित आरकेटीसी कंपनी के कार्यालय में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के द्वारा पिस्टल से एक राउंड फायर कर पर्चा फेंक कर फरार हो गया था, जिसमें आरकेटीसी कंपनी के झारखंड राज्य के आम्रपाली शिवपुर माईन्स में हो रहें उत्खनन कार्य के एवज में रंगदारी देने हेतु धमकी दी थी। घटना के कुछ देर बाद अमन साहू गैंग के मयंक सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा आरकेटीसी कंपनी के मालिक सुशील सिंघल को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप काल कर रंगदारी टैक्स की मांग की गई थी। उपरोक्त घटना पर सीएसईबी चौकी कोरबा में अपराध क्रमांक 918/2022 धारा 307,385,506 बी भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में कोरबा पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया है, आरोपीगण झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़े हुए हैं, अमन साहू वर्तमान में केंद्रीय जेल हजारीबाग में बंद है।
अमन साहू के जेल में बंद होने के बावजूद उसके गुर्गों द्वारा रंगदारी हेतु इस प्रकार की घटनाओं को लगातार अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। जो पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता से सभी आपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन भी जप्त करने में सफलता पाई गई हेै।
गिरफ्तार आरोपी –
01. बलविंदर सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 साल निवासी माजरा थाना सदर फतेहाबाद जिला फतेहाबाद हरियाणा।
02. आशीष निकम पिता बसंत निकम उम्र 27 साल निवासी पंचल नगर बंगाली कॉलोनी थाना टी. टी. नगर भोपाल मध्य प्रदेश।
03. हैरी सिंह उर्फ पाली पिता दीपा सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बिरदाना फहतेहाबाद हरियाणा।
जप्तशुदा सामग्री –
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन क्र. सी जी 04 एजे 0614 भी जप्त किया गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक गिरीश तिवारी, रोहित मालेकर, गौरव तिवारी, प्र.आर महेन्द्र राजपूत, सरफराज चिस्ती, कृपा सिंधू पटेल, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय,आशीष त्रिवेदी आर. उपेन्द्र यादव, जसवंत सोनी, विकास क्षत्री, रवि तिवारी, दिलीप जांगड़े, मोह. राजिक खान, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख, नितेश सिंह, लालेश नायक, गणेश मरावी म.आर. बसंती साहू, थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक अजय झा, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक से सउनि नत्थे सिंह तथा ए.टी.एस. रायपुर से आर. उत्तम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत
breaking Chhattisgarh

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर
breaking National

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात
breaking Chhattisgarh

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

कविता

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन