- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : हिंदी के शीर्षस्थ कवि, कहानीकार, उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ पेन अमरीका लिटरेरी अवार्ड ‘…
छत्तीसगढ़ : हिंदी के शीर्षस्थ कवि, कहानीकार, उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ पेन अमरीका लिटरेरी अवार्ड ‘…
▪️ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ पेन अमरीका लिटरेरी अवार्ड ‘ से सम्मानित करने की घोषणा.
▪️ सम्मान 2 मार्च को प्रदान किया जाएगा.
▪️ 50 हजार डॉलर [भारतीय मुद्रा 41 लाख रु. ] की मिलेगी राशि.
▪️ विनोद कुमार शुक्ल ‘ पेन अमरीका लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ‘ से सम्मानित होने वाले हिंदी भाषा के पहले साहित्यकार…

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : हिंदी के शीर्षस्थ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को पेन अमेरिका व्लादिमीर नाबाकोव अवार्ड फॉर अचीवमेंट इन इंटरनेशनल लिटरेचर – 2023 सम्मान 2 मार्च 2023 को प्रदान किया जाएगा
पेन अमरीका लिटरेरी अवार्ड का यह पुरस्कार प्रतिवर्ष ऐसे लेखक को प्रदान किया जाता है, जिनका साहित्य अंतरराष्ट्रीय स्तर मौलिक और उत्कृष्ट शिल्प कौशल का हो. पुरस्कार की राशि ‘ पेन अमरीका व्लादिमीर नाबाकोव लिटरेरी फाउंडेशन ‘ के सहयोग से 50 हजार डॉलर [ भारतीय राशि 41 लाख+ ] दी जाती है
इस पुरस्कार का नाम 20वीं शताब्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक ‘ व्लादिमीर नाबाकोव ‘ के सम्मान में रखा गया है.
2023 पेन अमरीका व्लादिमीर नाबाकोव में जूरी थे –
•अमित चौधरी
•रोया हकाकियान
•माजा मेंगिस्टे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा –
” साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को पेन अमरीका लिटरेरी अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. यह हिंदी के लिए बड़ी उपलब्धि है ”
▪️ प्रमुख कृतियां –
•नौकर की कमीज •दीवार में एक खिड़की रहती थी •हरे घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ •अतिरिक्त नहीं •वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिन कर विचार की तरह •सब कुछ होना बचा रहेगा •कभी के बाद अभी •लगभग जयहिंद •खिलेगा तो देखेंगे •पेड़ पर कमरा •महाविद्यालय •आकाश धरती को खटखटाता है •एक कहानी •कविता से लंबी कविता.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)